फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Benefits Of Storytelling For Kids Emotional Development : 7 Ways Stories Shape Their Personality

पेरेंटिंग टिप्स: सोने से पहले बच्चों को जरूर सुनाएं कहानी, मिल सकते हैं ये 5 बड़े फायदे

Mon, 02 Nov 2026 05:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

Why Storytelling Is Important for Kids: मोबाइल और रील्स के दौर में बच्चों को कहानियां सुनाना क्यों जरूरी है? जानिए कैसे स्टोरी टेलिंग से बच्चों की कल्पनाशक्ति, भावनात्मक समझ और व्यक्तित्व का विकास होता है।

 

विज्ञापन
Benefits Of Storytelling For Kids Emotional Development : 7 Ways Stories Shape Their Personality
बच्चों को कहानी सुनाने के फायदे - फोटो : AI

विस्तार

Benefits Of Storytelling : एक समय ऐसा भी था, जब रात होते ही नानी-दादी की कहानियों की महफिल सज जाती थी। कभी राजा-रानी के किस्से, तो कभी चींटी और टिड्डे की कहानी बच्चों की कल्पनाओं को नई उड़ान देती थी। आज वही बचपन मोबाइल स्क्रीन, रील्स और शॉर्ट्स के बीच सिमटता जा रहा है। ऐसे में बदलते दौर में बच्चों को कहानियों से जोड़ना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कहानियां न केवल बच्चों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उन्हें दूसरों की भावनाएं समझना, सही-गलत में फर्क करना और मुश्किलों का सामना करना भी सिखाती हैं। ऐसे में आप भी कहानियों के माध्यम से बच्चों सीख दे सकती हैं और उनके व्यक्तित्व को निखार सकती हैं।

विज्ञापन


 

  • दिमाग में छप जाती हैं कहानियां

जब बच्चे कहानियां सुनते या पढ़ते हैं, तो उनके दिमाग के ‘मिरर न्यूरॉन्स’ एक्टिव हो जाते हैं। अगर कहानी का पात्र किसी मुसीबत में किसी की मदद करता है, तो बच्चा उस के लिए सहानुभूति भाव को खुद महसूस करता है। बाल मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, कहानियां सीधे दिमाग के इमोशनल सेंटर से जुड़ती हैं। यही कारण है कि उपदेश देने के बजाय कहानी के माध्यम से सिखाई गई बातें बच्चे के दिमाग में जीवन भर के लिए छप जाती हैं।

विज्ञापन

 

  • स्क्रीन-टाइम को बनाएं स्टोरी-टाइम
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

आज बच्चों को मोबाइल से दूर करना माता-पिता के लिए बड़ी चुनौती है। अगर बच्चा किताबें पढ़ने में नखरे दिखाता है, तो स्क्रीन से दूरी बनाने के लिए स्मार्ट तकनीक का सहारा लें। आजकल ऐसे कई एआई-पावर्ड किड्स ऑडियोबुक्स और इंटरेक्टिव स्टोरी एप्स आ गए हैं, जो बच्चे की उम्र और रुचि के हिसाब से कहानियां सुनाते हैं। इनमें 3डी सराउंड साउंड का इस्तेमाल होता है, जिससे बच्चे का ध्यान भटकता नहीं है। असल में स्क्रीन देखने के बजाय अच्छी ऑडियो बुक्स सुनने से भी बच्चों की कल्पना शक्ति और एकाग्रता तेजी से बढ़ती है।

 

  • सवालों से जगाएं भावनाओं की समझ

बच्चों का मन कोरी स्लेट की तरह होता है, जिस पर हर अनुभव अपनी छाप छोड़ता है। कहानियां उनकी भावनात्मक समझ बढ़ाती हैं। इसलिए कहानी खत्म होने के बाद बच्चे से कहें, ‘अगर तुम उस जगह होते, तो क्या करते?’ इसे इमोशनल विजुअलाइजेशन कहते हैं।

ऐसे सवाल बच्चों को दूसरों के नजरिए से सोचने और अपनी भावनाओं को पहचानने का अवसर देते हैं। वे समझने लगते हैं कि हर परिस्थिति में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं और किसी फैसले का असर दूसरों पर भी पड़ता है। इससे उनकी भावनात्मक समझ, निर्णय लेने की क्षमता और समस्या सुलझाने के कौशल को बढ़ावा मिल सकता है। ध्यान रखें, उनके जवाब गलत होने पर तुरंत टोकने के बजाय प्यार से बातचीत करें।
 

  • पर्सनलाइज्ड स्टोरी टेलिंग में उन्हें बनाएं कहानी का हीरो

आजकल का नया ट्रेंड है, बच्चे को कहानी का हीरो बनाकर सुनाना। यह बच्चों को कहानियों से जोड़ने का एक मजेदार तरीका है उन्हें कहानी का मुख्य पात्र बनाना। उदाहरण के लिए, ‘एक था आरव, जो एक दिन जंगल में खोए हुए खरगोश की मदद करने निकला।’ यहां आरव की जगह अपने बच्चे का नाम जोड़ दें और कहानी में उसकी पसंद के पात्र शामिल करें।



कहानी आगे बढ़ाते हुए बच्चे के सामने छोटे-छोटे विकल्प रखें, क्या वह खरगोश की मदद करेगा या आगे बढ़ जाएगा? इससे बच्चा कहानी में सक्रिय रूप से भाग लेता है और अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल करता है। कहानी में ईमानदारी, सहयोग, धैर्य और जिम्मेदारी जैसे गुणों को सहजता से शामिल किया जा सकता है। यह गतिविधि माता-पिता और बच्चों को साथ में गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर भी देती है।
 

  • विशेषज्ञ की राय : केवल सुनाएं नहीं, चर्चा भी करें

वरिष्ठ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा बताती हैं कि कहानियां बच्चों के संज्ञानात्मक, भावनात्मक और नैतिक विकास का प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिये बच्चे सही-गलत की पहचान, भावनाओं पर नियंत्रण और समस्या समाधान सीखते हैं। करुणा, क्षमा और सहयोग आधारित कहानियां उनमें सहानुभूति विकसित करती हैं। इसलिए आप बच्चों को केवल कहानियां न सुनाएं, बल्कि बाद में उस कहानी पर चर्चा भी करें, ताकि वे सीखे गए मूल्यों को व्यवहार में उतार सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed