फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Paint Stains Removal Cleaning Tips Simple Home Remedies to Remove

Cleaning Tips: रंगाई-पुताई के बाद फर्श पर लगे पेंट को साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

Mon, 06 Oct 2025 07:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

Paint Stains Removal: कुछ उपायों से न केवल पेंट के निशान हट जाएंगे, बल्कि फर्श पर नई जैसी चमक लौट आएगी। और सबसे अच्छी बात ये हैं कि इन सब नुस्खों में महंगे क्लीनर की कोई जरूरत नहीं, बस थोड़ा धैर्य और सावधानी जरूरी है।

विज्ञापन
Paint Stains Removal Cleaning Tips Simple Home Remedies to Remove
घर में पेंट - फोटो : Adobe

विस्तार

विज्ञापन

Paint Stains Removal: दिवाली या किसी भी त्योहार से पहले जब घर की रंगाई-पुताई शुरू होती है, तो सबसे बड़ी परेशानी होती है, पुताई के बाद फर्श पर पेंट के दाग साफ करना। टाइल्स, मार्बल या सीमेंट का फर्श हो, पुताई के दौरान लगे पेंट के ये दाग सफाई के बाद भी हटने का नाम नहीं लेते। लेकिन घबराइए नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों से आप फर्श को फिर से चमकदार और साफ-सुथरा बना सकती हैं। इन उपायों से न केवल पेंट के निशान हट जाएंगे, बल्कि फर्श पर नई जैसी चमक लौट आएगी। और सबसे अच्छी बात ये हैं कि इन सब नुस्खों में महंगे क्लीनर की कोई जरूरत नहीं, बस थोड़ा धैर्य और सावधानी जरूरी है।
 

Diwali in Varanasi: दिवाली पर काशी दर्शन प्लान करें ऐसे, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सिरका और बेकिंग सोडा

एक बाउल में बराबर मात्रा में सिरका और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें।


नेल पॉलिश रिमूवर का उपयोग

टाइल्स या मार्बल पर जमे पेंट को हटाने के लिए एसीटोन बेस्ड नेल पॉलिश रिमूवर बहुत असरदार होता है। कपड़े में भिगोकर दाग पर धीरे-धीरे रगड़ें।


गर्म पानी और डिश सोप
 
हल्के पेंट के दागों को हटाने के लिए गर्म पानी में डिश वॉश लिक्विड मिलाकर पोंछें। इससे रंग धीरे-धीरे निकल जाएगा।

Karwa chauth 2025: व्रत में गलती से कुछ खा लें तो क्या करना चाहिए? जानें करवा चौथ से जुड़े नियम



पेट्रोल या थिनर

पुराने और जिद्दी दागों के लिए कपड़े में थोड़ा थिनर या पेट्रोल लगाकर रगड़ें। लेकिन ध्यान रखें — खिड़कियां खुली रखें और दस्ताने पहनें।


मैजिक इरेज़र या प्यूमिस स्टोन

बाजार में मिलने वाले मैजिक इरेज़र या प्यूमिस स्टोन से टाइल्स और पत्थर के फर्श पर जमे सूखे पेंट को आसानी से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed