फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   New Year 2026 Celebration with Your Partner Best Ways to Celebrate January 1 Together with your loved ones

New Year 2026: पार्टनर संग नया साल कैसे मनाएं? ये हैं 1 जनवरी के लिए सेलिब्रेशन आइडिया

Sat, 27 Dec 2025 01:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

New Year Celebration Ideas For Couples: अगर आप अपने पार्टनर के साथ नए साल का जश्न घर पर मनाना चाहते हैं और बिना पैसे खर्च किए 1 जनवरी का स्वागत यादगार तरीके से करना चाहते हैं तो यहां कुछ सस्ते लेकिन मजेदार सेलिब्रेशन आइडिया दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
New Year 2026 Celebration with Your Partner Best Ways to Celebrate January 1 Together with your loved ones
घर पर कपल कैसे मनाएं नए साल का जश्न - फोटो : Amar ujala

विस्तार

New Year Celebration Ideas For Couple: नए साल का पहला दिन लोग बहुत यादगार तरीके से मनाना चाहते हैं। खासकर कपल्स के बीच नए साल का जश्न बहुत महत्व रखता है। साल की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर महंगे होटल, गोवा ट्रिप और फाइव-स्टार डिनर की चमक फैल जाती है। लेकिन जहां प्यार हो, वहां दिखावे या खर्च की जरूरत नहीं। असली जश्न वो होता है, जहां दो लोग साथ बैठकर समय को महसूस करें। नया साल कपल्स के लिए रिश्ते का सेट बटन होता है, जहां बीते झगड़े पीछे छूटते हैं और साथ चलने का वादा आगे बढ़ता है और इसके लिए हजारों रुपये खर्च करना जरूरी नहीं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, वो भी बिना बहुत अधिक पैसा खर्च किए तो यहां सेलिब्रेशन के कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन



घर पर कैंडल-लाइट न्यू ईयर डिनर

रेस्तरां की भीड़ और महंगे खाने से बेहतर घर की शांति है।घर पर ही हल्का-फुल्का खाना बनाएं, कुछ मोमबत्तियां जलाएं, पुराने गानों की प्लेलिस्ट लगाएं और मोबाइल को साइलेंट कर दें। सेलिब्रेशन का यह सस्ता भी है और निजी भी। याद रखें, प्यार की खुशबू महंगे परफ्यूम से नहीं आती।
विज्ञापन


साल का रिव्यू और सपनों की लिस्ट

नए साल की रात सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, सच बोलने के लिए भी होती है। एक डायरी या कागज लें। बीते साल की अच्छी-बुरी बातें लिखें, रिश्ते में क्या बदला और क्या बेहतर हो सकता है। अपने दिल की बात कागज पर उतारें और एक दूसरे से साझा करें। ये एक मजेदार टास्क की तरह हो सकता है, जो नए साल को यादगार और कपल को एक दूसरे के और करीब ले आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर न्यू ईयर वॉच पार्टी

अगर आसमान साफ है, तो छत से बेहतर जगह कोई नहीं। चाय या कॉफी के साथ चंद्रमा, ठंडी हवा और दूर-दूर से आती आतिशबाजी को देखें। यह अनुभव किसी क्लब से कम नहीं होगा। इस रोमांटिक स्काई व्यू नाइट के लिए आपको पैसे नहीं, भावनाओं की इंवेसमेंट करनी होगी।  

पुराने एल्बम और यादों की रात

फोन की गैलरी खोलें। पुराने फोटो देखें, पहली मुलाकात से लेकर अब तक का सफर याद करें। हंसी, शर्म और थोड़ी नमी ये सब रिश्ते की असली पूंजी है। इस तरह के सेलिब्रेशन में खर्च कम होगा लेकिन असर ज्यादा रहेगा। 

मिडनाइट वॉक या लॉन्ग ड्राइव

अगर इलाका सुरक्षित है, तो आधी रात सैर पर निकलें। आसपास कहीं लाॅन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। वाॅक या लाॅन्ग ड्राइव रोमांटिक और कम खर्चीला तरीका है नया साल मनाने का। 


एक-दूसरे के लिए हैंडमेड गिफ्ट

महंगे गिफ्ट इम्प्रेस तो कर सकते हैं लेकिन दिल को नहीं छूते। लेकिन अपने हाथों से पार्टनर के लिए लिखा एक खत, कोई कविता, भविष्य के लिए वादा या तस्वीरों का कोलाज पार्टनर के दिल को भी छूता है और प्यार भी बढ़ाता है। हाथ से बना गिफ्ट हमेशा दिल में रहता है।


न्यू ईयर मूवी नाइट

एक कंबल, पॉपकॉर्न और पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज नए साल की रात इतना ही काफी है, पार्टनर रंग रोमांटिक साल की शुरुआत  के लिए। सिर्फ आप दोनों का साथ, हाथों में हाथ और ढेर सारा प्यार। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed