उत्तराखंड: मान्यवर स्टोर में पहुंचे नच बलिए 9 के विनर प्रिंस और युविका, जीता फैंस का दिल
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के लिए छह नवंबर का दिन एक खास दिन रहा था। टीवी की दुनिया के दो बड़े सितारे प्रिंस नरूला व युविका चौधरी ने पारंपरिक परिधानों का पर्याय बन चुके मान्यवर मोहे स्टोर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बुधवार शाम को नैनीताल रोड पर स्थित मान्यवर मोहे स्टोर में आयोजित कार्यक्रम में इन दो सितारों ने शिरकत की।
हाल ही में नच बलिए 9 के विजेता व बिग बॉस, स्पिलिट्सविला, रोडीज फेम प्रिंस नरूला व उनकी पत्नी एक्ट्रेस युविका चौधरी से मिलने के लिए उनके पहुंचने से पहले ही स्टोर के बाहर भारी तादाद में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में जब प्रिंस व युविका वहां पहुंचे तो उनके फैंस ने तालियों के साथ पूरे जोश से उनका स्वागत किया, जिसे देखकर दोनों सितारे अभिभूत हो गए। जिसके बाद अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए दोनों सितारों ने उनके साथ ढेर सारी सेल्फी भी क्लिक कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंस और युविका के साथ मान्यवर मोहे के सीनियर मैनेजर (रिटेल) ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। दीप प्रज्वलन के मौके पर प्रिंस व युविका ने मान्यवर व मोहे के पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। इन पारंपरिक परिधानों में दोनों सितारे बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में आयोजित हुई रैंप वाक प्रतियोगिता में प्रिंस व युविका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मान्यवर मोहे स्टोर की ओर से आकर्षक गिफ्ट हैंपर देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं इस आयोजन का संचालन किया ओजस्वी शर्मा ने।
रैंप वॉक के विजेता प्रतिभागी इस प्रकार हैं-
महिला वर्ग-
शैली राणा- प्रथम
नंदिनी खत्री- द्वितीय
अनामिका गंगोला- तृतीय
पुरुष वर्ग-
गौरव शर्मा- प्रथम
साहिल रंधावा- द्वितीय
अंकित खुल्बे- तृतीय
इस दौरान प्रिंस ने दबंग फिल्म का मशहूर डायलॉग 'हम तुममे इतने छेद करेंगे कि...' बोलकर फैंस का दिल जीत लिया। देर शाम तक प्रिंस और युविका की एक झलक पाने को व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए मान्यवर मोहे स्टोर के बाहर फैंस की कतार लगी रही।