फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Monica Gill shares her new zealand experience

मोनिका गिल से जानिए, कैसे न्यूजीलैंड में 3 दिन घूमने से ही छूमंतर हो गया स्ट्रेस

Mon, 12 Mar 2018 09:21 AM IST
जगदीश जोशी
जगदीश जोशी Updated Mon, 12 Mar 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Monica Gill shares her new zealand experience
मौनिका गिल
मिस इंडिया (यूएसए) और मिस इंडिया (वर्ल्डवाइड) बनने के बाद, तो जैसे पूरी दुनिया ही घूमने का सबब बन गया था। दुनिया का ऐसा कोई देश या राज्य नहीं जो न घूमा हो, मगर न्यूजीलैंड की खूबसूरती की बात ही अलग है। न्यूजीलैंड के बारे में पहले बहुत कुछ सुना तो था, मगर जब पहली बार वहां जाने का मौका मिला, तो वहां के बारे में बहुत कुछ जानने और वहां की खूबसूरती को करीब से निहारने का अवसर भी मिला। अब तक मैं करीब तीन-चार बार न्यूजीलैंड जा चुकी हूं। करीब डेढ़ साल पहले ही वहां होकर आई हूं।
विज्ञापन


उस समय मैं अकेले ही न्यूजीलैंड चली गई थी और वहां की वादियों में तीन दिन बिताए थे। मैं तो बस वहां की खूबसूरती पर फिदा हूं। यह चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ देश है, जो काफी मनमोहक लगता है। यहां की ब्लू लेक पर्यटकों की मनभावन झीलों में एक है, क्योंकि इस लेक का पानी इतना साफ है कि इसमें काफी गहराई तक सब कुछ साफ व स्पष्ट नजर आता है। मैं जब यहां गई थी, तो उस लेक को देखती ही रह गई थी। मेरा तो वहां से लौटने को मन ही नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

वहीं न्यूजीलैंड में हॉट वाटर लेक भी है। जहां पर्यटकों की भीड़ नजर आती है। यहां का ‘नाइंटी माईल’ बीच भी पर्यटकों के खास आकर्षण का केंद्र है। एडवेंचर पसंद पर्यटकों के लिए न्यूजीलैंड से बेहतर जगह शायद ही कहीं ओर हो, क्योंकि यहां रॉफ्टिंग, बोटिंग व स्कीइंग बहुत होती है। न्यूजीलैंड का शहर ऑकलैंड सबसे बड़ा शहर है और पर्यटकों के लिए देखने लायक भी है। यहां का फ्रांज जोसेफ ग्लेशियर भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक  है। यह बहुत बड़ा ग्लेशियर है। बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए ये ग्लेशियर पसंदीदा जगह है। वहीं वायकातो नदी से कुछ ही दूरी पर हुक्का फॉल्स नाम से प्रसिद्ध घाटी भी मन को भा जाती है। इस घाटी का पानी भी बेहद साफ है। इस घाटी पर रॉफ्टिंग करने का कुछ अलग ही मजा है।

न्यूजीलैंड में कई पार्क और म्यूजियम भी हैं। न्यूजीलैंड पेंगुइन प्रजाति के पक्षी के लिए भी प्रसिद्ध है, इसलिए वहां बहुत सारे पेंगुइन आप देख सकते हैं। न्यूजीलैंड में ही द हॉबबिटन मूवी सेट भी है। फिल्मों की शूटिंग के लिए यह वहां का प्रसिद्ध शूटिंग स्पॉट है। विदेश घूमने के इच्छुक पर्यटकों के लिए मेरी नजर में न्यूजीलैंड सबसे बेहतर पर्यटन  स्थल है। यहां का वातावरण और खूबसूरत वादियां किसी का भी मन मोह सकती हैं।
 

इसी तरह भारत में मुझे लोनावला बहुत पसंद है। लोनावला पड़ाही क्षेत्र है। यहां के पहाड़, पर्वत व गुफाएं मुझे अपनी ओर खिंचते हैं। हरी-भरी वादियों से घिरा लोनावला हरियाली पसंद लोगों की पहली पसंद है। अगर मुझे अपने ही देश में घूमने-फिरने का मन होता है, तो मैं सीधे लोनावला चली जाती हूं। यहां जाकर मन को काफी शांति व आराम मिलता है। फिल्म ‘फिरंगी’ में डेब्यू करने के बाद और पॉलीवुड और अन्य प्रोजेक्टस में व्यस्त रहने के कारण फिलहाल कहीं घूमने नहीं जा पा रही हूं। अब जैसे ही वक्त मिलेगा, मैं फिर कहीं घूमने निकल पड़ूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed