Cleaning Tips: मांओं की टेंशन खत्म, बच्चों के लंच बॉक्स की बदबू दूर करने के आसान हैक्स
Easy Cleaning Tips: अक्सर होता है कि बार-बार धोने के बाद भी ये साफ नहीं होते और बदबू व पीलेपन के कारण टिफिन को इस्तेमाल करने का मन नहीं करता। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से आप लंच बाॅक्स को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Easy Cleaning Tips: बच्चों के स्कूल लंच बॉक्स या दफ्तर के टिफिन का इस्तेमाल रोजाना होता है। तेल, मसाले और सब्जियों की वजह से इनमें बदबू, पीलापन और दाग जमना आम बात है। अक्सर होता है कि बार-बार धोने के बाद भी ये साफ नहीं होते और बदबू व पीलेपन के कारण टिफिन को इस्तेमाल करने का मन नहीं करता। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से आप लंच बाॅक्स को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं। टिफिन प्लास्टिक का हो या किसी अन्य धातु का, सफाई के इन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर लंच बाॅक्स की बदबू और पीलापन दूर किया जा सकता है। इन आसान हैक्स से आप अपने लंच बॉक्स को बार-बार नया जैसा बना सकते हैं और खाने का मजा और भी बढ़ जाएगा।
Common Bathroom Mistakes: बीमारी की असली वजह होती हैं बाथरूम में की गईं ये गलतियां, इस बारे में जरूर जानें
बेकिंग सोडा
पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर लंच बॉक्स को 15 मिनट भिगो दें। इससे जमी हुई चिकनाई और पीलापन आसानी से निकल जाएगा।
नींबू और नमक
नींबू को आधा काटकर नमक में डुबोएं और लंच बॉक्स की अंदरूनी सतह पर रगड़ें। नींबू की खट्टास बदबू दूर करेगी और नमक दाग हटाने में मदद करेगा।
Ganesh Idol in Indonesia: इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में छिपी गणेश जी की हजारों साल पुरानी मूर्ति, जानिए इतिहास
गर्म पानी और सिरका
एक कटोरी गर्म पानी में दो-तीन चम्मच सिरका डालकर लंच बॉक्स को भिगो दें। इससे जिद्दी बदबू खत्म हो जाएगी और प्लास्टिक भी चमक उठेगा।
कॉफी पाउडर
लंच बॉक्स में थोड़ा कॉफी पाउडर रखकर रातभर छोड़ दें। सुबह धोने पर लंच बाॅक्स की बदबू गायब हो जाएगी।
अच्छे से सुखाएं
धुले हुए लंच बॉक्स को धूप में कुछ देर रख दें। धूप की नैचुरल किरणें बदबू और बैक्टीरिया दोनों को दूर करती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|