{"_id":"68e629d8659b14f67f0acf2e","slug":"karwa-chauth-2025-terrace-decoration-ideas-how-to-decorate-terrace-for-stunning-photos-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं घर की छत, ताकि तस्वीरें खिल उठे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं घर की छत, ताकि तस्वीरें खिल उठे
Wed, 08 Oct 2025 10:07 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:07 PM IST
सार
Karwa Chauth 2025 Decoration Ideas: अगर घर की छत को खूबसूरती से सजाया जाए, तो न सिर्फ पूजा का माहौल और भी पवित्र बनता है, बल्कि करवा चौथ पर आपकी तस्वीरें भी किसी फिल्मी सीन जैसी चमक उठती हैं।
विज्ञापन
Karwa Chauth
- फोटो : freepik
विस्तार
Karwa Chauth 2025 Decoration Ideas: करवा चौथ पर जब चांद निकलता है, तो हर सुहागिन अपने पति के साथ उस पल को सदा के लिए तस्वीरों में सजा लेना चाहती है। चांद के दीदार के लिए सुहागन महिलाएं अपने घर की छत या बालकनी पर जाती हैं और वहीं से पूजा पूरी करती हैं। ऐसे में अगर घर की छत को खूबसूरती से सजाया जाए, तो न सिर्फ पूजा का माहौल और भी पवित्र बनता है, बल्कि करवा चौथ पर आपकी तस्वीरें भी किसी फिल्मी सीन जैसी चमक उठती हैं।
विज्ञापन
दीपक और फेयरी लाइट से बनाएं जादुई माहौल
करवा चौथ की रात दीपों से सजी होनी चाहिए। छत पर मिट्टी के दीये, फेयरी लाइट या लालटेन लगाएं। बालकनी या रेलिंग पर गोल्डन या वॉर्म व्हाइट लाइट्स लटकाएं। दीये को लाल, गुलाबी और सुनहरे रंग के कैंडल होल्डर में रखें। इससे आपकी तस्वीरें नर्म, गर्म और रोमांटिक लाइट में चमकेंगी।
विज्ञापन
फूलों और रंगोली से सजाएं पूजा स्थान
छत पर एक कोना तय करें जहां चांद देखने और पूजा का आयोजन होगा। वहां गेंदा, गुलाब, और मोगरे के फूलों की माला लगाएं। चौथ थाली के आस-पास छोटी रंगोली बनाएं जिसमें चांद, करवा और दीप का प्रतीक हो। यह जगह फोटो के लिए फोकल पॉइंट बनेगी।
विज्ञापन
पर्दों और कुशन से बनाएं रॉयल डेकोर
अगर चाहें तो छत पर फ्लोर सीटिंग करें। फर्श पर लाल या मैरून दरी बिछाएं। कुशन कवर और पर्दे रेशमी या साटन फैब्रिक के रखें। छत के एक कोने में छोटा सा कैनोपी लगाएं, ताकि वह रोमांटिक फोटो बैकड्रॉप बने।
चांद देखने की जगह को सजाएं खास अंदाज में
छत का वह हिस्सा जहां से चांद दिखे, वहां छलनी, दीपक और थाली सेट. सुंदर थाल रखें। साथ में एक छोटी टेबल पर फोटो फ्रेम या दंपत्ति का नाम लिखा बोर्ड लगाएं। यह सेटअप इंस्टाग्राम योग्य तस्वीरों के लिए परफेक्ट रहेगा।
हल्की सुगंध और संगीत से बढ़ाएं रोमांस का एहसास
करवा चौथ की रात सिर्फ पूजा की नहीं, प्रेम की भी होती है। अत्तर या सुगंधित धूप जलाएं। बैकग्राउंड में धीमा संगीत या करवा चौथ स्पेशल गाने चलाएं। ऐसे माहौल में ली गई तस्वीरें भावनाओं की चमक से भरी होंगी।