फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   International Dance Day 2025 Date History Theme Significance and Health Benefits Of Dance in hindi Disprj

International Dance Day 2025: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस आज, जानिए इतिहास, महत्व और डांस करने के फायदे

Tue, 29 Apr 2025 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

आज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जा रहा है। नृत्य दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को नृत्य के प्रति जागरूक करना और इसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भाईचारे का माध्यम बनाना है। लेख में जानिए डांस करने के फायदे क्या हैं।

विज्ञापन
International Dance Day 2025 Date History Theme Significance and Health Benefits Of Dance in hindi Disprj
नृत्य दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

International Dance Day 2025: नृत्य एक कला है। इस कला को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें इस कला को अपनाने, संरक्षित करने और आनंद लेने का अवसर देता है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की जरूरत क्यों महसूस की गई और डांस करने के क्या फायदे होते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है ?

हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में नृत्य के महत्व, विविधता और कला के रूप में उसकी अभिव्यक्ति को सेलिब्रेट करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 1982 में इंटरनेशनल डांस काउंसिल और इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। यह दिन प्रसिद्ध बैले डांसर Jean-Georges Noverre की जयंती के अवसर पर चुना गया, जिन्हें "Modern Ballet" का जनक माना जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को नृत्य के प्रति जागरूक करना और इसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भाईचारे का माध्यम बनाना है।


अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का महत्व

  • यह दिन नृत्य जैसी कलात्मक अभिव्यक्ति को सम्मान देने का अवसर है।
  • यह डांस के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।
  • यह दुनियाभर के नृत्य समुदायों को एक साथ लाने और उनकी उपलब्धियों को पहचानने का दिन है।



डांस करने के फायदे
 

  • शारीरिक फिटनेस: डांस एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है और सहनशक्ति बढ़ाता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य: नृत्य तनाव, चिंता और अवसाद को दूर करने में मदद करता है। डांस मूड को बेहतर बनाता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और स्ट्रेस को कम करता है।
  • सामाजिक जुड़ाव: समूह में डांस करने से लोगों में तालमेल, सहयोग और सामाजिक संबंध बेहतर होते हैं।
  • रचनात्मक अभिव्यक्ति: डांस के जरिए व्यक्ति अपने भावों, विचारों और कहानियों को खूबसूरती से प्रस्तुत कर सकता है।
  • संतुलन और लचीलापन: डांस के नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है और संतुलन बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed