फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How To Remove Shoe Smell in Monsoon Easy Remedies Jute ki Badbu Kaise Hataye

Shoe Smell Hacks: मानसून में जूते हो गए हैं बदबूदार? इन पांच उपायों से पाएं राहत

Sun, 13 Jul 2025 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

Shoe Smell Hacks:अक्सर बारिश में भीग जाने के कारण जूतों में नमी रह जाती है, जिससे उनमें फंगल ग्रोथ और बदबू होने लगती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप मानसून में जूतों की दुर्गंध को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

विज्ञापन
How To Remove Shoe Smell in Monsoon Easy Remedies Jute ki Badbu Kaise Hataye
जूतों की बदबू कैसे दूर करें - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

How To Remove Shoe Smell In Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक तरफ ठंडक और राहत लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ गीले जूते और उनमें से उठती बदबू बहुत परेशान करती है। अक्सर बारिश में भीग जाने के कारण जूतों में नमी रह जाती है, जिससे उनमें फंगल ग्रोथ और बदबू होने लगती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप मानसून में जूतों की दुर्गंध को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

विज्ञापन


बेकिंग सोडा का कमाल

बेकिंग सोडा नमी सोखने और बदबू हटाने के लिए बेहतरीन होता है। इसके इस्तेमाल के लिए जूतों में रातभर थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डालें और सुबह झाड़ दें। जूतों से दुर्गंध गायब हो जाएगी।
विज्ञापन



टी बैग्स से मिटाएं दुर्गंध

टी बैग्स न सिर्फ चाय के लिए, बल्कि जूतों की दुर्गंध हटाने के लिए भी कमाल के हैं। इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को सुखाकर रख लें। जब भी जरूरत हो, उन्हें बदबूदार जूतों में रख दें और रातभर छोड़ दें। बदबू गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नींबू के छिलके और लौंग

नींबू की खुशबू और लौंग का एंटीसेप्टिक गुण मिलकर बदबू को दूर करते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों में दो-तीन लौंग चुभोकर जूतों में रख दें। कुछ घंटों में असर दिखेगा।



अखबार और कॉटन बॉल्स का उपयोग

गीले जूतों की नमी सोखने के लिए अखबार या कॉटन बॉल्स बहुत असरदार हैं। जूतों में अखबार ठूंस दें या कॉटन बॉल रख दें। इससे जूते जल्दी सूखेंगे और बदबू भी कम होगी।


धूप और वेंटिलेशन है जरूरी

जूतों को धूप लगवाना सबसे नेचुरल और असरदार उपाय है। हर दिन कुछ देर के लिए जूतों को छांव या हल्की धूप में रखें। नमी और बदबू दूर होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed