फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   tips to maintain aquarium at home

घर में एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो काम के हैं ये टिप्स

Thu, 13 Nov 2014 12:57 PM IST
विपुल शर्मा/दुनिया 360, अमर उजाला
विपुल शर्मा/दुनिया 360, अमर उजाला Updated Thu, 13 Nov 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
tips to maintain aquarium at home
रंग-बिरंगी मछलियों का सुंदर सा एक्वेरियम ड्राइंग रूम में रखा हो, तो माहौल जीवंत हो उठता है। घर में एक्वेरियम रखना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि अब यह एक आम बात हो गई है।
विज्ञापन


कई बार घर में एक्वेरियम रखने या मछलियां पालने को लेकर लोग आशंकित भी रहते हैं। उन्हें लगता है कि एक्वेरियम रखना वास्तु और घर की सुख एवं समृद्धि के लिहाज से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन मिथक पर भरोसा करने पर आप अपना शौक पूरा करने से वंचित रह जाएंगे। घर में एक्वेरियम रखने की चाहत रखते हैं, तो आशंकाओं से उबरना जरूरी है।

एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियों को देखना अच्छा लगता है। लेकिन कई तरह की आशंकाओं के कारण बहुत से लोग अपने घर में एक्वेरियम रखने से कतराते भी हैं।

खर्चीला शौक

एक आम धारणा है कि फिश टैंक का रखरखाव काफी खर्चीला है। यह बात सही नहीं है। वास्तव में एक्वेरियम जितना बड़ा होगा, उसका रखरखाव उतना ही आसान होता है। फ्रेश वाटर में रहने वाली मछलियों का रखरखाव बेहद आसान है और यह ज्यादा खर्चीला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेश वाटर में रहने वाली मछलियां नई परिस्थितियों में आसानी से ढल भी जाती हैं। फ्रेश वाटर टैंक के रखरखाव की बात करें, तो फिश फूड, पर्याप्त लाइटिंग और फिल्टरिंग का ध्यान रखना जरूरी है। और इन चीजों का खर्च बेहद कम होता है।

टैंक वाटर बदलने का झंझट
कई लोगों को लगता है कि हर रोज एक्वेरियम का पानी बदलना एक बड़ा झंझट है। जबकि ऐसा नहीं करना होता, क्योंकि हर रोज पानी बदलने से मछलियों की मौत हो सकती है।

पानी में मौजूद बैक्टीरिया मछलियों को जिंदा रखने में मददगार होते हैं। इसलिए टैंक का पानी पूरी तरह नहीं बदलना चाहिए। सप्ताह में एक बार सिर्फ 10-20 प्रतिशत पानी ही बदलें। अगर फिल्टरेशन सिस्टम है, तो एक महीने के अंतराल में 30-50 प्रतिशत तक पानी बदल सकते हैं।

शुरुआत में छोटे टैंक
अगर आप एक्वेरियम रखने जा रहे हैं, तो छोटे टैंक से शुरुआत करना गलत है। छोटे टैंक का रखरखाव मुश्किल होता है। वहीं, बडे़ टैंक का रखरखाव आसान होता है और इसमें मछलियों की मृत्यु दर भी कम होती है।

किसी बॉल में फिश (खासतौर पर गोल्ड फिश) रखना सबसे खराब आइडिया है। चहलकदमी करने का स्पेस बॉल में कम होता है। ऐसे में मछलियों की मौत हो सकती है।

नेचुरल एन्वायरमेंट नहीं
किसी पेट शॉप में मिलने वाली मछलियां प्राकृतिक आवास से नहीं लाई जातीं, बल्कि इन मछलियों की ब्रीडिंग नियंत्रित वातावरण में होती है। प्राकृतिक आवास में इन मछलियों के लिए जिंदा रहना आसान नहीं होगा।

अगर किसी तालाब या फिर नदी में इन मछलियों को डाल दिया जाए तो वो दूसरी मछलियों की आसान शिकार बन सकती हैं।

ज्यादा आबादी नहीं

यह समझना सही नहीं है कि टैंक में मछलियों की अधिक संख्या नुकसानदायक हो सकती है। इतना जरूर समझ लें कि मछलियों को अपने उत्सर्जित अपशिष्ट को मैनेज करना होता है।


ऐसा नहीं होगा, तो अपशिष्ट जहर बनकर मछलियों की जान ले सकता है। इसलिए निर्धारित मात्रा में पानी की उपलब्धता और तय समय पर पानी बदलना एक्वेरियम की मछलियों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed