सांसो की बदबू की वजह से अगर आपको भी कई बार लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है या लोग आपसे अक्सर बात करने से भी कतराते हैं तो
अजवाइन का ये रामबाण
नुस्खा आपकी साऱी टेंशन को दूर भगा सकता है।
पढ़े- मुंह के छालों से रहते हैं परेशान तो ये फल यकीनन देगा राहत
आयुर्वेद की मानें तो अकेली अजवाइन खाने को पचाने के साथ कई तरह की बीमारियों जैसे यह कफ, पेट तथा छाती का दर्द, हिचकी, जी मचलाना, बदहजमी जैसे कई रोग के साथ मुंह की बदबू को भी दूर करती है।
मुंह से बदबू आने पर अजवाइन को पानी में उबाल लें। इस पानी से दिन में 2 से 3 बार कुल्ला करने पर मुंह से बदबू आना बंद हो जाता है।
मसूड़ों में सूजन
इसके अलावा मसूड़ों में सूजन आने पर अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे गुनगुने पानी में डालकर कुल्ला करने से सूजन कम होती है।
जोड़ों का दर्द
सरसों के तेल में अजवाइन डाल कर गर्म करें। इस तेल से जोड़ों की मालिश करने पर दर्द से आराम मिलेगा।