{"_id":"575523594f1c1b0b1d9c5165","slug":"beat-the-heat-this-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी भी गर्मी हो इन नुस्खों से घर रहेगा बिल्कुल ठंडा","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
कितनी भी गर्मी हो इन नुस्खों से घर रहेगा बिल्कुल ठंडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती गर्मी में हर इंसान सुकून पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है ताकि गर्मी में राहत मिल सके। इस समय गर्मी भी रोज बढ़ ही रही है इसलिए अगर आप भी अपने घर में गर्मी से राहत पाने का कोई तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप यह कुछ आसानी से किए जाने वाले उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐल्युमीनियम की पतली चादर, टाट के बोरे और थर्मोकोल शीट अगर आप अपनी छत पर बिछाते हैं तो यह आपको गर्मी से काफी राहत देंगे। क्योंकि ऐल्युमीनियम की पतली चादर पर जब धूप पड़ेगी तो यह धूप से होने वाली गर्मी को छत तक नहीं पहुंचने देगी। ऐल्युमीनियम की चादर धूप की किरणों को वापिस वातावरण की ओर कर देगी जिसकी वजह से आपकी छत ठंडी रहेगी और आप सुकून से आराम कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऐल्युमीनियम और थर्मोकोल शीट आपके इलाके में मिल जाएगी इसकी कीमत हर इलाके में अलग होती है। एक इंच पतली ऐल्युमीनियम की चादर लें यह बेहतर काम करेगी। जिस घर में आप रहते हैं उसकी छत पर ऐल्युमीनियम की चादर बिछाएं उसके ऊपर थर्मोकोल की शीट डालें उतनी ही जगह में टाट के बोरे भी बिछाएं ध्यान रहे हवा जाने के लिए कहीं जगह खाली न रह जाए।
विज्ञापन
यह कॉन्सेप्ट ट्रेन, बस, और कार में गर्मी से बचाने के लिए भी इसेतमाल किया जाता है। ट्रेन के कंपार्टमेंट में सिल्वर कलर इसीलिए किया जाता है क्योंकि यह गर्मी को कम करता है। आप भी यह तरीका इस्तेमाल में ला सकते हैं और गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं।