फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Holi 2025 How To Make Organic Colours At Home Ghar Par Herbal Gulal banane ki vidhi

Holi 2025: प्राकृतिक रंगों से खेलें होली, इस बार घर पर आसानी से बनाएं हर्बल गुलाल

Wed, 12 Mar 2025 10:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:57 AM IST
सार

बाजार के हर्बल रंगों पर भरोसा नहीं है तो घर पर ही प्राकृतिक तरीके से गुलाल तैयार करें। इससे न केवल आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी, बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस बार होली पर आप घर पर ही प्राकृतिक गुलाल तैयार कर सकते हैं। यहां होली के लिए हर्बल रंग घर पर बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Holi 2025 How To Make Organic Colours At Home Ghar Par Herbal Gulal banane ki vidhi
घर पर होली के रंग कैसे तैयार करें - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Holi 2025 How To Make Organic Colours At Home: होली रंग, मस्ती और उल्लास का पर्व है लेकिन अगर सही तरीके से इस पर्व को न मनाया जाए तो यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक हर्बल गुलाल का उपयोग करना एक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।  

विज्ञापन


बाजार के हर्बल रंगों पर भरोसा नहीं है तो घर पर ही प्राकृतिक तरीके से गुलाल तैयार करें। इससे न केवल आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी, बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस बार होली पर आप घर पर ही प्राकृतिक गुलाल तैयार कर सकते हैं। यहां होली के लिए हर्बल रंग घर पर बनाने के आसान तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घर पर हर्बल गुलाल बनाने के तरीके

गुलाबी और लाल गुलाल

चुकंदर से लाल या गुलाबी रंग का गुलाब बना सकते हैं। सामग्री में 2-3 चुकंदर के अलावा कॉर्नस्टार्च या चावल का आटा चाहिए। रंग बनाने के लिए चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें। जब पानी गहरा लाल हो जाए तो इसे ठंडा कर लें और फिर इसमें कॉर्नस्टार्च मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।  इस पेस्ट को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीस लें। गुलाल तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीला गुलाल

दो-तीन बड़े चम्मच हल्दी  और एक कप बेसन से पीले रंग का आर्गेनिक गुलाल बना सकते हैं। अगर बेसन चेहरे को सूट न करता हो तो चावल का आटा भी उपयोग में ला सकते हैं। इसे बनाने के लिए हल्दी को बेसन या आटे में अच्छी तरह मिलाकर छलनी से छान लें ताकि गुलाल एकदम महीन बने। अगर गीला रंग बनाना हो तो हल्दी को पानी में घोलकर प्रयोग करें।  


Holi 2025: लगने लगे हैं होली के बाजार, दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर जाकर शुरू करें खरीदारी



हरा गुलाल

होली के लिए हरा रंग तैयार करना हो तो सामग्री में एक कप  सूखी मेहंदी की पत्तियां और एक कप पालक पाउडर या सूखे पालक के पत्ते रखें। गुलाल बनाने के लिए मेहंदी और पालक पाउडर के सूखे पत्तों को मिक्स करके महीन पाउडर बना लें।  अगर रंग गीला चाहिए तो पालक को उबालकर उसका रस इस्तेमाल करें।

गेंदे के फूल से बनाएं रंग

गेंदे के फूलों से नारंगी रंग का गुलाल बना सकते हैं। सामग्री में एक कप गेंदे के फूल, कॉर्नस्टार्च या चावल का आटा चाहिए। घर पर फूलों से रंग बनाने के लिए गेंदे के फूलों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस में आटा मिलाकर हल्का नरम गुलाल तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed