फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   World Chocolate Day 2024 Easy Chocolate Recipes Without Gas Stove And Oven

World Chocolate Day 2024: मिनटों में तैयार करें चॉकलेट के लजीज पकवान, गैस जलाने की भी जरूरत नहीं

Sun, 07 Jul 2024 11:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 07 Jul 2024 11:04 AM IST
सार

World Chocolate Day 2024: चॉकलेट स्ट्रेस कम करने, मूड बेहतर बनाने, त्वचा के लिए और एनर्जी बूस्ट करने में भी चॉकलेट फायदेमंद है। इस चॉकलेट दिवस के मौके पर घर पर बिना गैस या माइक्रोवेव के इस्तेमाल के चॉकलेट की दो डिश आसानी से तैयार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
World Chocolate Day 2024 Easy Chocolate Recipes Without Gas Stove And Oven
विश्व चाॅकलेट दिवस 2024 - फोटो : istock

विस्तार

World Chocolate Day 2024: विश्व चॉकलेट दिवस 7 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को चॉकलेट के अनेक प्रकारों का आनंद लेने और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए चुना गया है। इस दिन के माध्यम से लोग चॉकलेट के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक होते हैं। 

विज्ञापन


चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हृदय स्वास्थ्य के लिए चॉकलेट बेहतर होता है, इसके साथ ही स्ट्रेस कम करने, मूड बेहतर बनाने, त्वचा के लिए और एनर्जी बूस्ट करने में भी चॉकलेट फायदेमंद है। इस चॉकलेट दिवस के मौके पर घर पर बिना गैस या माइक्रोवेव के इस्तेमाल के चॉकलेट की दो डिश आसानी से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


चॉकलेट बाॅल्स


सामग्री

  • 2 पैकेट पारले जी बिस्कुट या ओरियो बिस्किट
  • 2 बड़े चम्मच कैडबरी कोको पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच दूध
  • 1 बड़ा चम्मच घी


विधि

  • बिस्किट को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब बिस्किट पाउडर में कोको पाउडर और घी डालें।
  • मिश्रण को अच्छे से मिलाकर दूध मिलाएं।
  • इस मिश्रण का नरम आटा गूंथ दें
  • अब इस मिश्रण के छोटे छोटे लड्डू बनाएं।

चॉकलेट बॉल्स तैयार हैं, स्प्रिंकल लपेटकर सजा सकते हैं।


चॉकलेट शेक

2 कप दूध, कोको पाउडर, स्वादानुसार चीनी और शहद, बर्फ, चॉकलेट आइसक्रीम, वनीला एसेंस।

विधि

  • पके हुए और सामान्य तापमान के दूध को मिक्सी में डालकर कोको पाउडर, चीनी और आइस क्यूब डालें
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें
  • गिलास में चॉकलेट सिरप लगाकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। तैयार होने पर चॉकलेट शेक को गिलास में डालें।
  • अब चॉकलेट मिल्क शेक के ऊपर स्कूप से आइसक्रीम डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed