{"_id":"5d24921d8ebc3e6c914aa6ac","slug":"soya-malai-chap-delicious-and-simple-recipe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब घर पर ही बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मलाई चाप, जान लें क्या है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
अब घर पर ही बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया मलाई चाप, जान लें क्या है रेसिपी
Wed, 10 Jul 2019 06:44 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
सोया मलाई चाप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबियों की फेवरेट डिश में एक है सोया चाप। इसे स्टार्टर और स्नैक दोनों की तरह बनाया जाता है। प्रोटीन से भरपूर सोया चाप टेस्टी के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। आप इसे रोटी, पराठा या नान किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। ये देखने और खाने दोनों में मजेदार होती है। आइए जानते हैं सोया मलाई चाप को घर पर बनाने का आसान तरीका...
विज्ञापन
सोया मलाई चाप
- फोटो : Instagram
सोया मलाई चाप के लिए जरूरी सामग्री −
1/2 kg चाप
3 कटे प्याज
2 हरी मिर्च
2 इलायची
5 काली मिर्च
1 तेजपत्ता
1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1 कप दही
कसूरी मेथी
1 टुकड़ा दालचीनी
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
150 एमएल क्रीम
आवश्कतानुसार तेल
1/2 kg चाप
3 कटे प्याज
2 हरी मिर्च
2 इलायची
5 काली मिर्च
1 तेजपत्ता
1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1 कप दही
कसूरी मेथी
1 टुकड़ा दालचीनी
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
150 एमएल क्रीम
आवश्कतानुसार तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोया मलाई चाप
- फोटो : Instagram
सोया मलाई चाप बनाने की विधि-
-सबसे पहले एक पैन में कुकिंग ऑयल डालें। ऑयल के गर्म होने पर इसमें चाप डालकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
-बीच−बीच में चाप को पलटते रहें।
-अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। इसमें सभी खड़े मसाले यानी तेजपत्ता, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची डालकर चलाएं।
-अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
-प्याज के भून जाने पर उसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, लहसुन−अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-मसालों के भून जाने पर इसमें दही डालकर एक मिनट के लिए चलाएं। अब हरी मिर्च व नमक डालकर मिक्स करें।
-आपका मसाला बनकर तैयार है। तैयार मसाले में चाप डालकर चलाएं और करीबन आधा कप पानी डालकर गैस तेज करके एक उबाल आने दें।
-जब उबाल आ जाए तो गैस कम करके ढककर पांच मिनट तक पकाएं।
-अब चाप को चलाएं और इसमें कसूरी मेथी और क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-आपकी मलाई चाप ग्रेवी तैयार है।