फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Reasons to Eat Dinner Early

डिनर से लेकर गद्दे तक इन कामों को करने से आएगी अच्छी नींद!

Tue, 02 Jun 2015 05:34 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Reasons to Eat Dinner Early

एक औसत वयस्क को प्रति दिन कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर मोटापा, हृदयरोग, लकवा और कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक कोलिन एस्पी के मुताबिक 60 साल पहले के मुकाबले वर्तमान में हमारी नींद दो घंटे कम हो गई है। इसका एक बड़ा कारण है हमारे काम करने के घंटों में इजाफा होना।
विज्ञापन


ब्रिटेन में हुए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि हर दस में से छ: लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। नींद पर शोध करने वाले विशेषज्ञ डॉ. मीडोज ने भी इसकी तस्दीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक रात को चाय-कॉफी का सेवन नींद में खलल डालता है। सोने से पहले गहरी सांस लेने को अच्छा व्यायाम माना गया है, इससे नींद अच्छी आती है।

छुट्टी वाले दिन भी समय पर उठें

Reasons to Eat Dinner Early

ब्रिटेन स्थित स्लीप स्कूल के क्लीनिकल डायरेक्टर व नींद विशेषज्ञ डॉ. मीडोज ने बताया कि हमारी नियमित दिनचर्या के हिसाब से सोने और उठने के लिए हमारा शरीर एक सिस्टम विकसित कर लेता है।

जबकि अक्सर रविवार या छुट्टी वाले दिन हम देर तक सोते रहते हैं, इससे हमारी बायोलॉजिकल घड़ी भ्रमित हो जाती है और इसका प्रभाव नींद पर पड़ने लगता है।

शाम 5 बजे से पहले करें डिनर

Reasons to Eat Dinner Early

ब्रिटेन के राष्ट्रीय मोटापा फोरम के क्लीनिकल निदेशक डॉ. मैट केपहार्न के मुताबिक हमें शाम पांच बजे तक रात्रिभोज कर लेना चाहिए। सोने से करीब 3 घंटे पहले उन्होंने डिनर की जरूरत पर बल दिया।

देर से भोजन करने के कारण पेट की पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिससे नींद में खलल पड़ता है। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि रात को भारी भोजन नहीं करना चाहिए।

एक गद्दे का उपयोग 7 साल से ज्यादा नहीं

Reasons to Eat Dinner Early

लगातार एक ही गद्दे पर सोते रहने से उस पर बनने वाले दबाव के कारण गद्दे का आकार एक जैसा नहीं रह जाता है, अत: यदि आप एक ही गद्दे पर करीब सात साल अथवा 20,000 घंटे सो चुके हैं, तो उसे बदल डालें।

ब्रिटिश स्लीप काउंसिल के मुताबिक गरत गद्दों का इस्तेमाल गर्दन और कमर के नीचे दर्द पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed