{"_id":"6072edf7245d5f71f430810f","slug":"oreo-chocolate-shake-recipe-how-to-make-instant-shake","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरियो बिस्कुट से बनाएं ओरियो चॉकलेट शेक, रेसिपी है बेहद आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
ओरियो बिस्कुट से बनाएं ओरियो चॉकलेट शेक, रेसिपी है बेहद आसान
Mon, 12 Apr 2021 10:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गर्मी के मौसम में कूल और हेल्दी ड्रिंक्स बच्चों के साथ बड़ों को पिलाना चाहती हैं तो घर पर ही तैयार करें ओरियो बिस्कुट से बना टेस्टी शेक। ये बनाने में आसान भी है और बच्चों से लेकर बड़ों की क्रेविंग को भी दूर भगाएगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा ओरियो चॉकलेट शेक।
विज्ञापन
ओरियो चॉकलेट शेक की सामग्री
फुल क्रीम ठंडा दूध एक गिलास, दो बड़े क्यूब्स वनीला आइसक्रीम, दस ओरियो बिस्कुट, चॉकलेट सीरप, सजाने के लिए चॉकलेट चिप्स। आइस क्यूब्स।
विधि
मिक्सी के जार में सबसे पहले सारे ओरियो बिस्कुट को तोड़ लें। फिर ग्राइंडर के जार में दूध, चीनी, चॉकलेट सीरप, वनीला आइसक्रीम, आइस क्यूब्स डालकर चलाएं। तैयार है आपका ओरियो चॉकलेट शेक। अब इस शेक को गिलास में पलटकर चॉकलेट चिप्स से सजाएं और ठंडा ही सर्व करें।
विज्ञापन