दिल के मरीजों का इलाज हुआ बेहद आसान, जानिए कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोधकर्ताओं ने बेहद कम खर्च पर दिल और धमनियों का थ्रीडी प्रिंटेड मॉडल विकसित करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस सफलता से जल्द ही दिल का प्रत्यारोपण करने लिए क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने की जरूरत नहीं होगी।
कारनेगी मेलोन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस थ्रीडी प्रिंटेड मॉडल को कोलेजन, एल्जिनेट्स और फाइब्रिन्स जैसे बेहद मुलायम सामानों से बनाया गया है।
उनका कहना है कि पारंपरिक थ्रीडी प्रिंटर प्लास्टिक या अन्य धातु से कठोर चीजों को बनाते आ रहे हैं।
सस्ता हो सकेगा इलाज
अब शोधकर्ताओं का समूह दिल की कोशिकाओं को थ्रीडी प्रिंटेड ऊतक (टिश्यू) की संरचनाओं में समाविष्ट करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि मांसपेशियों के सुकड़ने में मदद मिल सके।
थ्रीडी बायोप्रिंटिंग क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है, लेकिन ज्यादातर थ्रीडी बायोप्रिंटर की लागत एक लाख डॉलर से भी ज्यादा है।
साथ ही इनकों संचालित करने लिए विशेषज्ञों की जरूरत होती है। वहीं, यह थ्रीडी प्रिंटर बेहद सस्ता होगा। यह शोध साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुआ।