फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   mango murabba how to make with sugar

लॉकडाउन रेसिपी: आंवले की तरह कच्चे आम से बनाएं खट्टा-मीठा मुरब्बा, ये है बनाने की आसान सी रेसिपी

Fri, 15 May 2020 04:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
mango murabba how to make with sugar
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियों के आते ही आम की बहार आ जाती है। कच्चे, पक्के हर तरीके के आम से कुछ न कुछ डिश हर घर में बनती है। फिर वो कच्चे आम का अचार हो या चटनी, मीठी चटनी हो या फिर शिकंजी। आम की ये सारी डिश खाने में भी बहुत टेस्टी होती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कच्चे आम का मुरब्बा। अभी तक आपने आंवले का मुरब्बा या सेब का मुरब्बा खाया होगा लेकिन कच्चे आम का मुरब्बा खाने के बाद आप इन सबको भूल  जाएंगे। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी। 

विज्ञापन


 

mango murabba how to make with sugar
मुरब्बा बनाने की रेसिपी

मुरब्बा बनाने के लिए जरूरत होगी एक किलो कच्चे आम की। साथ ही चाहिए आधा किलो चीनी, कुछ धागे केसर के और एक गिलास पानी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाने की विधि

मुरब्बा बनाने के लिए पहले आम को पानी से धो लें। फिर इन आम के छिलके उतार कर अलग कर लें और छोटे-छोटे या अपने मनचाहे आकार में काट लें। अब एक कढ़ाही लेकर उसमें चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो इसमें आम के टुकड़े काट दें। 20 से 25 मिनट तक पकाएं। लेकिन ध्यान रहे इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये कढ़ाही की तली में लगे नहीं। जब आम पक जाएगा तो उसका रंग पारदर्शी दिखने लगेगा। अब इसमें केसर के धागे या इलायची डालकर गैस से हटा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed