{"_id":"5c655110bdec224c74121341","slug":"hari-matar-ki-puri-recipe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या आपने खाई है क्रिस्पी और मसालेदार 'हरी मटर की पूरी', रेसिपी जान लें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
क्या आपने खाई है क्रिस्पी और मसालेदार 'हरी मटर की पूरी', रेसिपी जान लें
Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
matar ki puri
स्वादिष्ट और चटपटा मसालेदार नाश्ता करने के लिए बड़ा हो या छोटा हर कोई झटपट तैयार हो जाता है। ऐसे ही नाश्ते में शामिल है मथुरा की मशहूर 'हरी मटर की पूरी'। ये खाने में बेहद क्रिस्पी और मसालेदार होती हैं। आइए जानते हैं क्या है इसकी रेसिपी।
विज्ञापन
Trending Videos
food
सामग्री
गेहूं का आटा- 2 कप
हरी मटर - 1 कप
हरी मिर्च - 1 दरदरी पिसी हुई
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल- 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए
गेहूं का आटा- 2 कप
हरी मटर - 1 कप
हरी मिर्च - 1 दरदरी पिसी हुई
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल- 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- ¾ चम्मच या स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
food
विधि
'हरी मटर की पूरी' बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेंहू की आटा लेकर उसमें दरदरी पिसी हुई हरी मटर,हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
-इसके बाद हरी मटर और आटे के मिश्रण में नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और तेल डालकर मिक्स करके थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी के लिए सख्त आटा गूंथकर तैयार करने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
-अब हाथ में तेल लगाकर आटे को चिकना कर लें, फिर छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें।
-इसके बाद एक-एक लोई को हाथों से गोल करने के बाद बेलन की मदद से बेल लें।
-अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें पहले से बेली गई 'हरी मटर की पूरी' डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- इसके बाद सिकी हुई 'हरी मटर की पूरी'' को नैपकीन पर निकाल कर एक्स्ट्रा तेल निकाल दें।
-अब तैयार 'हरी मटर की पूरी'को प्लेट में निकालें और मनपसंद सब्जी,अचार,रायते या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।