{"_id":"1ce4cc791deba378aa25da46a1f49aa3","slug":"folic-acid-prevent-heart-attack-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के दौरे का खतरा कम करेगा यह उपाय ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दिल के दौरे का खतरा कम करेगा यह उपाय
Updated Wed, 25 Mar 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
हाइपरटेंशन की दवा एनालाप्रिल के साथ फॉलिक एसिड का सेवन सिर्फ एनालाप्रिल के अकेले सेवन की अपेक्षा पहले आघात के खतरे को कम कर सकता है। चीन में हुए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
द जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया है कि आघात की संभावना फॉलिक एसिड के सेवन से कम हो सकती है। इसमें चीन में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 20,000 वयस्कों पर अध्ययन किया गया, जिन्हें कभी आघात या हृदयाघात की समस्या नहीं हुई थी।
विज्ञापन
बीजिंग स्थित पेकिंग यूनिवर्सिटी फर्स्ट हॉस्पिटल के योंग हुओ और उनके सहयोगियों ने अध्ययन में हिस्सा ले रहे लोगों को फॉलिक एसिड और एनालाप्रिल या फिर सिर्फ एनालाप्रिल का अकेले सेवन करने दिया।
विज्ञापन
विश्लेषण में पाया गया कि एनालाप्रिल-फॉलिक एसिड के सेवन करने वाले लोगों में इसेमिक आघात का खतरा 2.8 फीसदी की तुलना में 2.2 फीसदी रह गया था और कार्डियोवैस्कुलर, हॉर्ट अटैक और आघात से होने वाली मौत का खतरा 3.9 फीसदी से घटकर 3.1 फीसदी रह गया था।