पीरियड्स से जान सकते हैं महिलाओं की सेहत
महिलाओं के मासिक चक्र का उनकी सेहत से गहरा संबंध है लेकिन पहली बार पीरियड्स किस उम्र में होते हैं, इससे भी उनकी सेहत का पता चल सकता है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो पीरियड्स किस उम्र में शुरू होते हैं, इससे किसी भी महिला को दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा पता चल सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पहली बार पीरियड की उम्र और महिलाओं में दिल के रोगों के संबंध का पता लगाया है।
किस उम्र में कितना है रिस्क
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना जिन महिलाओं को 10 साल से कम उम्र या 17 साल से अधिक उम्र में माहवारी शुरू होती है, उन्हें दिल के दौरे, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतों का रिस्क अधिक होता है।
वहीं दूसरी ओर, जिन महिलाओं को 13 साल की उम्र में पहली बार पीरियड्स होते हैं, उन्हें दिल से जुड़े रोगों का रिस्क सबसे कम होता है।
शोध के दौरान 50 से 64 साल की महिलाओं पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला गया है।