दिल्ली घूमने निकले और नहीं खाया इन ढाबों पर खाना तो समझें सफर अधूरा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बाहर घूमने जाएं और रास्ते में ढ़ाबे के स्वादिष्ट व्यंजन को नहीं चखा तो आपका ट्रिप यादगार नहीं होगा। अगर आप भी वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बना लीजिए ढ़ाबे के खाने का प्लान। हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के मशहूर ढ़ाबों के बारे में, जहां आप एक बार खाना खाएंगे तो बार-बार वहीं जाएंगे। आइए आपको बताते हैं अपने लजीज जायके लिए पूरी दिल्ली में फेमस ढाबों के बारे में।
पुरानी दिल्ली खाने के लिए बहुत मशहूर है। यहां तरह-तरह की खाने की चीजे मिलती हैं। यहां के व्यंजन ढ़ाबे का खाना पूरे दिल्ली में मशहूर है। यहां खाने के लिए हमेशा लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। हालांकि यहां का राजमा चावल सबसे ज्यादा मशहूर है। राजमा चावल तो आपको रोज ही वहां मिल जाएगा। लेकिन इसके साथ हर रोज सब्जियों का जायका बदलता रहता है। कभी शाही पनीर तो कभी कढ़ाई पनीर।
इसके अलावा कभी- कभार आलू मटर तो कभी गट्टे की सब्जी, गोभी मुसल्लम या बैंगन भर्ता साथ में पुदीना की चटनी आपके स्वाद राजमा चावल के स्वाद को दोगुनी बढ़ा देती है। इसके साथ आप चाहे तो गर्मा-गर्म लच्छा पराठा का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपका मन ठेठ देसी ढ़ाबे पर जाने का है तो आप नॉर्थ दिल्ली में स्थित आदर्श ढ़ाबे पर जा सकते हैं, वहां का खाना बेहद स्वादिष्ट होता है। वहां आपको हर रोज एक नहीं दो तीन तरह के खाने की व्हेराइटी मिलेगी। इसके अलावा आपको वहां सुबह से लेकर रात तक के डिनर में अलग-अलग तरह के व्यंजन मिलेंगे।