फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Easy recipe of Ras malai in hindi

अब घर पर बनाएं झटपट टेस्टी रसमलाई, ये है बनाने का सही तरीका

Sat, 14 Jul 2018 09:32 AM IST
रिम्पी शर्मा, दिल्ली
रिम्पी शर्मा, दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Easy recipe of Ras malai in hindi

सामग्री

विज्ञापन

-दो किलो दूध
-एक नींबू , पांच कप चीनी
-एक चम्मच गुलाब जल
-छह पिस्ता
-छह बादाम

ऐसे बनाएं

दो किलो दूध में से एक किलो दूध को एक कड़ाही में डालकर उबाल लें। बाकी बचे एक किलो दूध को अलग बर्तन में रखकर उबालें। रस मलाई के लिए छेना बनाने के लिए एक बरतन में रखे दूध में नींबू का रस डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक दूध अच्छे से फट न जाए। जब दूध पूरी तरह फट जाए, तब उस छेना को सूती कपड़े में रखकर साफ पानी डालकर छान लें, जिससे नींबू का खट्टापन निकल जाए।

छेना से पूरा पानी निकालकर उसे एक प्लेट में रख लें और कम से कम 10 मिनट तक लगातार मसलते रहें। जब छेना एकदम मुलायम हो जाए, तो उसकी छोटी-छोटी गोलियां चपटे आकार में बनाकर रख दें। अब एक बर्तन में पानी और दो कप चीनी डालकर उबाल लें। जब चीनी घुल जाए, तो उसमें छेना की गोलियों को डालें और ढककर रख दें।

विज्ञापन


कुछ समय बाद ढक्कन हटाकर देखें। छेना की गोलियों का आकार बड़ा हो गया होगा। दूसरे बर्तन में रखे एक किलो दूध में उबाल आने के बाद जब दूध की मात्रा एक तिहाई रह जाए, तब इसमें तीन कप चीनी डालकर थोड़ी देर उबालें। फिर गैस बंद कर दें। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें और फिर छेना की गोलियों को इस दूध में डाल दें। ऊपर से पिस्ता और बादाम डालें। रसमलाई तैयार है। इसे फ्रिज में दो घंटे के लिए रखें और ठंडी-ठंडी परोसें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed