{"_id":"1b0a490331dce26358e139742222dbbc","slug":"dengue-prevention-vaccation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही लगाया जा सकेगा डेंगू से बचाव का टीका","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जल्द ही लगाया जा सकेगा डेंगू से बचाव का टीका
एजेंसी/लंदन
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल में करीब 39 लाख लोगों जान लेने वाली बीमारी डेंगू से बचाव का टीका बनाने की ओर वैज्ञानिकों कदम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
नेशनल अमेरिका की वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी और सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने डेंगू का इलाज और टीके की खोज की है।
जर्नल साइंस में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ताओं ने मानव से जुड़े ऐसी एंटीबॉडी संरचना को निर्धारित किया है जो डेंगू के जानलेवा वायरस से लड़ने में मददगार होगी।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से डेंगू के खिलाफ पहला प्रभावी इलाज और टीका बनया जा सकता है। इस टीके से जानवरों में डेंगू के घातक वायरस को सीमित करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
वर्तमान अध्ययन में वैज्ञानिकों ने नमूनों को बेहद कम तापमान पर फ्रीज करने के लिए क्रायो इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी का इस्तेमाल किया है ताकि रोग प्रतिरोध का आणविक स्तर कम रहे। चूहों पर किए प्रयोग में भी इस एंटीबॉडी से डेंगू के वायरस से बचाव देखने को मिला है।
विज्ञापन