घर में "दही की गुजिया" बनाना काफी आसान होता है। आपको "दही की गुजिया" बनाने में लगभग 30 मिनट का समय लगेगा। आज हम आपको बताएंगे घर में "दही की गुजिया" बनाने की आसान विधि। तीन आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट "दही की गुजिया" बनकर तैयार हो जाएगी। आइए जानते हैं घर में "दही की गुजिया" बनाने की आसान विधि...
{"_id":"5f37df9f50196f5902280379","slug":"dahi-ki-gujiya-recipe-in-hindi-how-to-make-dahi-ki-gujiya-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन आसान स्टेप्स में घर में बनाएं \"दही की गुजिया\", 30 मिनट में हो जाएगी तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
इन आसान स्टेप्स में घर में बनाएं "दही की गुजिया", 30 मिनट में हो जाएगी तैयार
Sun, 25 Oct 2020 09:10 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
दही की गुजिया- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दही की गुजिया- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
दही की गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- उड़द की दाल- 150 ग्राम
- मूंग की दाल- 50 ग्राम
- किशमिश
- काजू- बारीक कटा हुआ
- खोया- 2 बड़े चम्मच
- दही- 4 कप
- हरी मिर्च- 2
- धनिया
- भुना जीरा पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- चाट मसाला- 2 छोटे चम्मच
- मीठी चटनी- 1 कप
- हरी चटनी- 1 कप
- तेल
- नमक- स्वादानुसार
अगली स्लाइड्स में जानिए "दही की गुजिया" बनाने की आसान विधि...
दही की गुजिया- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 1
- "दही की गुजिया" बनाने से एक दिन पहले रात में उड़द और मूंग की दाल को भिगो लें। इसके बाद अगले दिन उड़द और मूंग की दाल को पीस लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दाल ज्यादा गीली न हो। अब पिसी हुई दाल में नमक, धनिया पत्ती, मिर्च, किशमिश और काजू मिला लें। मिलाने के बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दही की गुजिया- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 2
- अब आपने खोया में चीनी का भूरा मिलाना है और इसे कुछ देर के लिए अलग रख देना है। इसके बाद एक कॅाटन का कपड़ा लें और उसे गीला करने के बाद अच्छे से निचोड़ कर फैला लें। इसके बाद दाल के मिश्रण से एक छोटी सी लोई बनाएं और उसके बीच में थोड़ा सा खोया भर दें। इसके बाद इसे अच्छे से फोल्ड करें और गुजिया का आकार दें। गुजिया का आकार देने के बाद आपने इसे गीले कपड़े में रख देना है। इस तरीके से बाकी बचे दाल के मिश्रण से भी गुजिया बना लें।
विज्ञापन
दही की गुजिया- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
स्टेप 3
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। अब इस तेल में गुजिया को तलना शुरू करें। तली हुई गुजिया को एक पानी से भरे बर्तन में डुबों को रखें। गुजिया तलने के बाद आपने एक बर्तन में दही ले लें और उसे अच्छी तरह से मथ लें। दही में काला नमक और भुना जीरा मिला लें। इसके बाद गुजिया को पानी से निकाल लें और दही में डुबो दें। कुछ देर इसे फ्रिज में रखने के बाद आप मीठी और हरी चटनी डाल कर दही की गुजिया का सेवन कर सकती हैं।