{"_id":"06ec26f82c3e417e81e629c81f00d8b9","slug":"bad-lifestyle-causes-heart-attack-in-youth-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्या है युवाओं में हार्ट अटैक की बड़ी वजह","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जानिए, क्या है युवाओं में हार्ट अटैक की बड़ी वजह
डॉ. अजंलि अरोड़ा/कार्डियोलॉजिस्ट, सर गंगाराम अस्पताल
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब लाइफस्टाइल के कारण युवाओं में दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा 75 फीसदी तक बढ़ जाता है।
विज्ञापन
अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदत युवाओं के दिल के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभर रही है। यह युवाओं में हृदय संबंधी बीमारियों को भी बढ़ावा दे रही है।
हाल ही में इंडियाना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिसर्च में यह दावा किया गया है कि लाइफस्टाइल में बदलाव से युवाओं में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
शोध में अमेरिका की 70 हजार महिला नर्सों के खानपान और उनकी जीवनशैली से जुड़े बीस साल के आंकड़ो को शामिल किया गया था। इसके मुताबिक अनियमित जीवनशैली 75 प्रतिशत युवाओं में हार्ट-अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
रिसर्च में पाया गया कि जिन महिलाओं की जीवनशैली अनियमित थी, उनमें से 456 महिलाएं हार्ट-अटैक का शिकार हईं थीं। जबकि 31 हजार से अधिक महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लडप्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम अधिक पाया गया। आमतौर पर दिल से संबंधित होने वाली बीमारियों की औसत उम्र 50 वर्ष मानी जाती है।
जबकि अध्ययन में शामिल महिलाओं में इसका जोखिम लगभग 46 वर्ष की उम्र में ही बढ़ गया था। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर के हार्ट-अटैक के खतरे को 92 प्रतिशत और दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को 62 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
इससे बचने के लिए हेल्दी डाइट लें, रोजाना वर्कआउट करें, एल्कोहल एवं ध्रूमपान का सेवन बंद कर दें और वजन को नियंत्रित करें।