फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi

Winter Health: सर्दी-जुकाम से हैं परेशान? जानिए कैसे पाएं इससे आराम, क्या खाएं-क्या नहीं

Sun, 05 Jan 2025 06:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

डॉक्टर कहते हैं, बच्चों में सर्दी-जुकाम होने का खतरा अधिक होता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो आइए जानते हैं कि इससे कैसे राहत पाई जा सकती है?

विज्ञापन
What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi
सर्दी जुकाम की समस्या - फोटो : Freepik.com

विस्तार

उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप झेल रहे हैं। कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में पारा 8-10 डिग्री के बीच बना हुआ है। कम होता तापमान सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, विशेषतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को इन दिनों में खास सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ठंड के दिनों में सेहत को लेकर बरती गई जरा सी भी लापरवाही के कारण आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो ये स्थित बहुत आम है, हालांकि सर्दी-जुकाम आपके लिए दिक्कतें जरूर बढ़ा देती है।
विज्ञापन


डॉक्टर कहते हैं, बच्चों को सर्दी-जुकाम होने का खतरा अधिक होता है क्योंकि वह ठंड से अच्छी तरह से बचाव नहीं कर पाते हैं। वयस्कों-बुजुर्गों में भी इसका जोखिम होता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि इससे कैसे राहत पाई जा सकती है? सर्दी-जुकाम होने पर खान-पान कैसा रखना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi
सेहत से जुड़ी समस्या - फोटो : ANI

ठंड के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दी-जुकाम होने पर हम सभी ओवर-द-काउंटर दवाएं खा लेते हैं, हालांकि हर बार इस तरह की छोटी-छोटी दिक्कतों में दवा का सहारा लेना ठीक नहीं है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे आपमें इन बीमारियों का जोखिम कम हो सके। इसके अलावा सर्दी-जुकाम होने पर आप आहार में कुछ सुधार करके भी जल्द रिकवरी पा सकते हैं।

आइए उन लाभकारी खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना देने और गले की समस्याओं को कम करने में फायदेमंद हो सकते है? आपको सर्दी-जुकाम हो जाए तो क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। 

What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi
हर्बल टी से मिलता है आराम - फोटो : Freepik.com

सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए क्या खाएं?

सर्दी-जुकाम आम समस्या है खासकर ठंड के मौसम में। सही खानपान से इसमें आराम पाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  गर्म पानी और हर्बल टी से इसमें काफी आराम पाया जा सकता है। हर्बल टी जैसे तुलसी, अदरक, शहद वाली चाय गले की खराश को कम करने और बंद नाक खोलने में मदद करती है। अदरक में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करते हैं वहीं शहद खांसी को शांत करता है।

हल्दी वाला दूध पीना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।  हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जुकाम की समस्या में गर्म तासीर वाली चीजों से आराम पाया जा सकता है।

What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

किन चीजों से करें परहेज?

सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो कुछ चीजों से परहेज किया जाना चाहिए। ठंडा और तला-भुना खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, और फ्राई चीजें खाने से गले में सूजन और खांसी बढ़ सकती है। ज्यादा चीनी और मसालेदार भोजन के कारण भी सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। इसके अलावा उन चीजों से भी बचाव करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी होती है। इसके कारण भी स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।

What to Eat and avoid During Cold and Cough Know Health Care Tips in Hindi
सर्दी-जुकाम की समस्या - फोटो : ANI

सेहत को ठीक रखने के लिए इन बातों पर भी रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं तो सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतों से बचे रहना है तो ठंड के मौसम में दिन में कई बार गर्म पानी पिएं। जुकाम के कारण अगर नाक बंद है तो भाप लें, इससे भी आराम पाया जा सकता है। पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम करें। सर्दी-जुकाम होने का मुख्य कारण इम्युनिटी कमजोर होना है, इसे ठीक रखने के लिए खान-पान में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर चीजों को शामिल करें। 

सामान्य उपायों से अगर आपको सर्दी-जुकाम में आराम न मिल रहा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें ले।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed