फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के लिए बेहद ही कारगर साबित होता है ये तरीका, नहीं होता है साइड इफेक्ट

Thu, 28 May 2020 09:24 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 28 May 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
weight loss tips at home diet best ayurvedic remedy jaggery and lemon water juice health benefits no side effects
वजन बढ़ने की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं - फोटो : social media

वजन बढ़ने की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं। वजन को कम करने के लिए कई तरहों के तरीकों को अपनाया जाता है। कुछ लोग वजन कम करने के लिए दवाईयों का सेवन भी करते हैं, जो सही तरीका नहीं है क्योंकि दवाईयों के साइड इफेक्ट होने की संभावना रहती है। वजन का बढ़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक भी नहीं होता है, ये कई तरहों की बीमारियों को जन्म देता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपका वजन भी कम होगा और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है....

weight loss tips at home diet best ayurvedic remedy jaggery and lemon water juice health benefits no side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
  • वजन घटाने के लिए करें ये काम

आज हम आपको वजन कम करने का एक आयुर्वेदिक तरीका बताने जा रहे हैं....

  • बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोज गुड़ और नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से बॅाडी फैट कम होता है और वजन बढ़ने की समस्या दूर होती है। 


 

weight loss tips at home diet best ayurvedic remedy jaggery and lemon water juice health benefits no side effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे करें इसका सेवन

  • आपको वजन कम करने के लिए गुड़ और नींबू का एक साथ सेवन करना है। एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें नींबू का रस और गुड़ मिलाएं। जब पानी में गुड़ घुल जाए तो इसका सेवन कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी का स्वाद अधिक मीठा न हो, इसलिए गुड़ की मात्रा कम रखें। स्वादनुसार आप इसमें पुदीने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार नींबू और गुड़ का एक साथ सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। सदियों से वजन कम करने के लिए इस आयुर्वेदिक तरीके को अपनाया जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips at home diet best ayurvedic remedy jaggery and lemon water juice health benefits no side effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कब करना चाहिए इसका सेवन

  • नींबू पानी और गुड़ के इस मिश्रण का सेवन रोज सुबह खाली पेट करना चाहिए। 


अगली स्लाइड्स में जानिए गुड़ ओर नींबू के फायदे.....
 

विज्ञापन
weight loss tips at home diet best ayurvedic remedy jaggery and lemon water juice health benefits no side effects
गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है - फोटो : social media

गुड़ के फायदे

  • एक रिपोर्ट के अनुसार गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं गुड़ के सेवन से मेटोबोलिज्म भी मजबूत होता है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं तो भोजन के बाद गुड़ का सेवन करना चाहिए। कई विशेषज्ञ शक्कर की अपेक्षा गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed