फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Menstrual Hygiene Day: सोशल मीडिया चैलेंज से जागरूकता का प्रयास, पीरियड से जुड़े भ्रम को दूर कर रहे ये सितारे

Thu, 28 May 2020 07:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 28 May 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
why social media challenges red dot for world menstrual hygiene day 2020
world menstrual hygiene day

पीरियड से जुड़े बहुत सारे भ्रम समाज में हैं। जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। महिलाओं की इसी समस्या को दूर करने और लोगों में जागरुकता लाने के लिए रेड डॉट चैलेंज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से चल रहा है। जिसमें बहुत सारे सितारे और सोशल एक्टीविस्ट भाग ले रहे हैं। ये सितारे हाथों पर लाल बिंदी बनाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस मुहिम में साथ देने के लिए दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी, डायना पैंटी जैसी अभिनेत्रियों ने हिस्सा लिया है। 



 
why social media challenges red dot for world menstrual hygiene day 2020
world menstrual hygiene day

इस चैलेंज को UNICEF ने शुरू किया है, जिसका उद्देश्य world menstrual hygiene day पर पीरियड से जुड़े भ्रम और शर्म को दूर करना है। क्योंकि समाज में आज भी महिलाओं के जीवन चक्र से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषय पर बात करने में लोगों को झिझक महसूस होती है। आज भी महिलाएं अपने माहवारी से जुड़ी दिक्कतों और परेशानियों को खुलकर साझा नहीं कर सकतीं। जिसका नतीजा उनकी खराब सेहत के रूप में सामने आता है। 



 
why social media challenges red dot for world menstrual hygiene day 2020

इस चैलेंज को शुरू करने का उद्देशय है कि महिलाओं के इस मुद्दे पर खुलकर बोला जाए। और लोगों को बताया जाए कि पीरियड्स के दौरान ऐसे पैड का इस्तेमाल किया जाए जो बायो ग्रेडेबल हो। महिलाओं को मैंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी देना। क्योंकि आज भी बहुत सारे देशों में और भारत में महिलाएं पीरियड के दिनों में पैड तक इस्तेमाल करने के लिए नहीं पाती है। इसलिए जरूरत है कि लोगों को खुलकर इस बारे में बात करनी चाहिए ताकि महिलाओं को ये सारी जरूरत की चीजें आसानी से मुहैया हो सकें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
why social media challenges red dot for world menstrual hygiene day 2020
red dot challenge - फोटो : instagram

महिलाओं के इस मुद्दे पर शुरू रेड डॉट चैलेंज को पूरा करने वाली सोशल एक्टीविस्ट ने कैप्शन में अपनी भावनाओं को भी लिखा है। एक्ट्रैस कुब्रा सैत लिखती हैं दो महीनों तक लगातार घर बैठने से उन्हें आराम का मतलब पता चला। वो बताती हैं कि पीरियड्स के दिनों में खूब पानी पीना और शरीर को आराम देना जरूरी है। 



 
विज्ञापन
why social media challenges red dot for world menstrual hygiene day 2020
Red Dot Challenge - फोटो : Instagram

वहीं एक्ट्रेस डायना पैंटी लिखती हैं कि जरूरत है कि अब पीरियड से जुड़ी शर्म को दूर किया जाए। दिया मिर्जा जो एक सोशल एक्टीविस्ट भी बन चुकी हैं वो इस बारे में खुलकर बोलती हैं। और बताती हैं कि वो बायो डिग्रेडेबल पैड का इस्तेमाल करती हैं और बहुत सारी महिलाएं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने लगी हैं। उनका कहना है कि ये जरूरी है कि लोगों तक इस तरह की प्रोडक्ट की पहुंच हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed