मोटापा या वजन का बढ़ना आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। इससे न सिर्फ भारत में ही बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी लोग पीड़ित हैं। वैसे तो मोटापा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खानपान है। लोग सादा खाना खाने के बजाय फास्ट फूड पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो वजन बढ़ाने या मोटापे का सबसे बड़ा कारक है और ये तो आप जानते ही होंगे कि मोटापा उच्च कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को भी अपने साथ लेकर आता है। हालांकि काफी लोग ऐसे भी हैं, जो मोटापा कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं।
{"_id":"5f27f0dd00f233409b1e81e6","slug":"weight-loss-drinks-home-remedies-to-reduce-obesity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, शाम को करें इन चीजों से बनी ड्रिंक का सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, शाम को करें इन चीजों से बनी ड्रिंक का सेवन
Fri, 15 Jan 2021 09:10 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Weight loss drinks
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
आमतौर पर लोग दिनभर की थकान मिटाने के लिए शाम को चाय जरूर पीते हैं, लेकिन यह मोटापा कम करने या वजन घटाने में सहायक नहीं है। ऐसे में चाय की जगह अगर आप मसालों से बनी ड्रिंक का सेवन करेंगे तो काफी फायदा मिल सकता है। ये ड्रिंक अजवाइन, काला जीरा, अदरक और मेथी से बनती है। अगर आप नियम से शाम के समय इस ड्रिंक का सेवन करें तो वजन जरूर कम होना शुरू हो जाएगा और इसका फायदा आपको हफ्तेभर में ही दिखने लगेगा। आइए जानते हैं इस ड्रिंक को बनाने की विधि और इसे पीने से क्या लाभ होते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मसालों से बनी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
- 100 ग्राम काला जीरा
- 100 ग्राम अजवाइन
- 250 ग्राम मेथी
- 2 चम्मच हींग
- 3 चम्मच सोंठ पाउडर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ड्रिंक बनाने की विधि
- ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के बीज को एक मिनट तक पैन में भून लें। साथ में यह भी ध्यान दें कि उससे भुना हुआ सुगंध आ रहा है या नहीं। इसके बाद अजवाइन और काला जीरा को भी उसी तरह भून लें। फिर तीनों सामग्रियों को मिलाएं और साथ ही उसमें अदरक पाउडर और हींग भी मिला लें। अब इन सामग्रियों को ग्राइंडर में तब तक पीसें, जब तक कि वो पाउडर में तब्दील न हो जाए। फिर उस पाउडर को एक बड़े से डिब्बे में रख लें और ध्यान रहे कि डिब्बे को खुला न छोड़ें। इससे पाउडर जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे करें ड्रिंक का इस्तेमाल?
- एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर पानी को तब तक उबालें, जब तक कि वो आधा न हो जाए। फिर उस पानी को छान लें और उसे चाय की तरह पिएं। इसे आप शाम के समय पिएं तो ज्यादा बेहतर है।