फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अमेरिका में अब लोग घर पर ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, महज 30 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Wed, 18 Nov 2020 02:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
US Food and Drug Administration approves first coronavirus self covid test kit results within 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे तो कोरोना की जांच अस्पतालों में या निजी लैब में की जा रही है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसे और भी आसान बना दिया है। अब कोरोना की जांच आप घर पर भी कर सकेंगे। दरअसल, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहली सेल्फ कोविड टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। इसकी खास बात ये है कि यह टेस्ट किट महज 30 मिनट में पॉजिटिव या निगेटिव की रिपोर्ट दे देता है। यह जानकारी अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट किट का निर्माण ल्यूकिरी हेल्थ ने किया है। 

US Food and Drug Administration approves first coronavirus self covid test kit results within 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस टेस्ट किट के जरिए आप खुद ही नाक से स्वाब सैंपल लेकर टेस्ट कर सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, 14 साल या इससे अधिक उम्र के लोग ही इस किट के जरिए कोरोना की जांच कर सकते हैं। इससे कम उम्र के लोगों के टेस्ट के लिए सैंपल कोई स्वास्थ्यकर्मी ही लेगा। 

US Food and Drug Administration approves first coronavirus self covid test kit results within 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर स्टीफन हान ने कहा कि अभी तक कोरोना की जांच के लिए घर-घर जाकर लोगों का सैंपल लिया जाता था, जिसके परिणाम बाद में आते थे, लेकिन अब यह बिल्कुल आसान हो गया है। इसका इस्तेमाल खुद किया जा सकता है और परिणाम भी घर बैठे ही मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस किट का इस्तेमाल अस्पतालों में भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
US Food and Drug Administration approves first coronavirus self covid test kit results within 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में टीकाकरण की योजना पर भी काफी तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के आखिर तक यहां करीब दो करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिका के सभी नागरिकों को टीका लगाए जाने का काम अगले साल अप्रैल से जुलाई के बीच पूरा हो जाएगा।  

विज्ञापन
US Food and Drug Administration approves first coronavirus self covid test kit results within 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में लोगों को कौन सी वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने शुरुआती ट्रायल के नतीजों के आधार पर अपनी वैक्सीन के 95 फीसदी तक कामयाब होने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि वह अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए अनुमति मांगने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed