अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने हाल ही में अपनी वैक्सीन के 95 फीसदी तक कामयाब होने का दावा किया था और अब चीन ने भी वैक्सीन को लेकर एक खुशखबरी दी है। उसने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन 'कोरोना वैक' शुरुआती चरण के ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है और उसने 18 से 59 साल के स्वस्थ व्यक्तियों में कोरोना के खिलाफ प्रभावी एंटीबॉडीज विकसित की है। इससे संबंधित अध्ययन रिपोर्ट को 'लैंसेट इंफेक्शियस डिसीज' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन में कहा गया है कि यह वैक्सीन पहले टीकाकरण के 28 दिन के भीतर लोगों में एंटीबॉडीज प्रतिक्रिया पैदा कर सकती है।
Coronavirus Vaccine: चीन की कोरोना वैक्सीन पर खुशखबरी, 28 दिन के भीतर एंटीबॉडीज विकसित करने का किया दावा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन