फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेनोपॉज महिलाओं में ही नहीं, पुरुषों में भी होता है, दिखें ऐसे लक्षण तो संभल जाएं

Thu, 12 Dec 2019 01:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Menopause also occurs in men know symptoms prevention
- फोटो : Pixabay

पुरुष रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज को सामान्य शब्दों में एंड्रोपॉज कहते हैं। यह पुरुषों के हार्मोन में उम्र संबंधित परिवर्तनों का वर्णन करता है। इस तरह के लक्षणों को टेस्टोस्टेरोन की कमी, एंड्रोजन की कमी और देर से शुरू होने वाले हाइपोगोनैडिज्म के रूप में भी जाना जाता है। पुरुष रजोनिवृत्ति में उन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में गिरावट होती है जो 50 या उससे अधिक उम्र के हैं। 

Menopause also occurs in men know symptoms prevention
- फोटो : pixabay
पुरुष रजोनिवृत्ति महिला रजोनिवृत्ति से कई मायनों में अलग होती है। जानकारी के लिए बता दें कि सभी पुरुषों में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज नहीं होता। दूसरा, इसमें पुरुषों के प्रजनन अंगों का पूर्ण रूप से बंद होना शामिल नहीं है। हालांकि, कम हार्मोन स्तर के परिणामस्वरूप यौन समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
Menopause also occurs in men know symptoms prevention
- फोटो : social media
पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षण
पुरुष रजोनिवृत्ति शारीरिक, यौन और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का कारण बन सकती है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं ये समस्या आमतौर पर खराब होती जाती है। 
  • कम ऊर्जा
  • अवसाद या उदासी
  • कम आत्मविश्वास
  • ध्यान में मुश्किल
  • अनिद्रा 
  • शरीर में वसा की वृद्धि
  • शारीरिक कमजोरी की भावनाएं
  • स्तनों का विकास
  • हड्डियों के घनत्व में कमी
  • स्तंभन दोष
  • कामेच्छा में कमी
  • बांझपन
विज्ञापन
विज्ञापन
Menopause also occurs in men know symptoms prevention
डॉक्टर - फोटो : pixabay

जब तक पुरुष रजोनिवृत्ति आपको गंभीर कठिनाई या आपके जीवन को बाधित नहीं कर रही है, तब तक आप शायद बिना अपने लक्षणों का उपचार नहीं करेंगे। पुरुष रजोनिवृत्ति के इलाज में सबसे बड़ी बाधा आपके लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टर से बात न करना है। कई पुरुष अपने डॉक्टरों के साथ यौन विषयों पर चर्चा करने से हिचकिचाते हैं या शर्माते हैं।

विज्ञापन
Menopause also occurs in men know symptoms prevention
- फोटो : social media

पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षणों के लिए सबसे बेहतरीन उपचार स्वस्थ जीवन शैली है। उदाहरण के लिए, आपका डॉक्टर आपको सलाह दे सकता हैं। 

  • स्वस्थ आहार खाएं
  • नियमित व्यायाम करें
  • पर्याप्त नींद लो
  • अपने तनाव को कम करें
इन जीवनशैली की आदतों से सभी पुरुष लाभान्वित हो सकते हैं। इन आदतों को अपनाने के बाद जो पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed