लॉकडाउन 4.0: ऑफिस में खाना खाने से लेकर वॉशरूम जाने तक इन बातों का रखें ध्यान
ऑफिस में लंच टाइम में रखें इन बातों का ध्यान
आप लंच करते समय मास्क नहीं पहन सकते हैं इसलिए आपको लंच करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अममून हमारी आदत होती है ऑफिस के सहयोगी के साथ लंच करने की, पर इस समय ऐसा करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
- लंच करते समय शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखें।
- इस समय एक साथ लंच के लिए कैफेटेरिया में न जाएं।
- कैफेटेरिया में भीड़ न लगाएं।
- अपना टिफिन किसी के साथ भी साझा न करें।
भोजन से नहीं फैलता कोरोना वायरस
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भोजन और पानी से संक्रमण फैलने से जुड़े मामलें अभी तक नहीं मिले हैं। परंतु ये संभव है कि कोरोना वायरस बाजार से खरीदकर लाए भोजन सामग्री की सतह पर मौजूद हो। ऐसा होने पर संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।
पैकेटबंद सामग्री खरीदें तो...
- आप बाजार से जो भी पैकेटबंद सामग्री लेकर आते हैं उसे पहले अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद अपने हाथ साफ करके धोना न भूलें। अगर पैकेटबंद सामग्री की सतह पर वायरस होगा तो ऐसा करने से वो हट जाएगा।
यात्रा के दौरान बाहर का भोजन न करें
- अगर आप इस समय यात्रा कर रहे हैं तो बाहर का भोजन न करें। घर से भोजन बना कर ले जाएं और साफ- स्वच्छ जगह में ही भोजन करें। भोजन करने से पहले हाथ जरूर धो लें। ऐसी जगह पर भोजन करें जहां ज्यादा भीड़ न हो।