फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह का नाश्ता बनाने में होती है देरी तो जानें 15 मिनट में तैयार होने वाले 8 ब्रेकफास्ट की विधि

Mon, 24 Jun 2019 05:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 24 Jun 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
know how to cook tasty healthy breakfast in 15 minutes with recipes

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अपना सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं हो सकता है उनमें आप भी शामिल हों। सुबह का नाश्ता व्यक्ति के लिए बेहद जरुरी है इसलिए सभी डॉक्टर और नूट्रिशनिस्ट सुबह का नाश्ता कभी ना स्किप करने की सलाह देते हैं। जल्बाजी में नाश्ता छोड़ने का सबसे बड़ा कारण देर से उठना और उसकी वजह से नाश्ता बनाने में लगने वाला ज्यादा समय हो सकता है। ऐसे में, आपको सुबह जल्दी उठने की आदत तो डालनी ही होगी लेकिन हम आपको इसका एक और बेहतरीन और हेल्दी हल बताने जा रहे हैं। सुबह नाश्ता बनाने में समय लगता है, क्या बनाएं ये भी सोचना पड़ता है तो इन 8 स्वादिष्ट व्यंजन की विधि हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपकी समस्या को दूर कर देगा। ये हेल्दी और पोषक तत्वों से भरी रेसिपी बनाने में सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। अब आपका नाश्ता भी नहीं छूटेगा और आप पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता भी कर पाएंगे। सुबह के समय पाचन क्रिया सही रहती है इसलिए पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता आपको एनर्जी देगा। 

know how to cook tasty healthy breakfast in 15 minutes with recipes
ओट्स उपमा
तीन चम्मच ओट्स को रात भर भिगो कर रख दें। एक पैन में तेल गर्म करके उसमें सरसों के दाने डालें। एक कटा हुआ प्याज, अदरक के टुकड़े और कटी हुई गाजर डालें। प्याज के सुनहरा होने पर उसमें भिगा हुआ ओट्स पानी सहित डाल दें। पांच मिनट धीमी आंच करके पकने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट में आपका उपमा तैयार है। हाई फाइबर और प्रोटीन से भरा ये नाश्ता ह्रदय की सेहत के लिए फायदेमंद है।

रागी डोसा
समान मात्रा में चावल, रागी और गेंहू के आटे को मिक्स करके घोल बना लें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। पैन गर्म करके घोल को फैला कर डोसा बनाएं। मल्टीग्रेन से बना ये डोसा सेहत के साथ स्वाद से भी भरपूर है। 
 
know how to cook tasty healthy breakfast in 15 minutes with recipes
तिल की रोटियां
25 ग्राम गेंहू के आटे के साथ 5 ग्राम तिल के बीज को मिलाकर आटा गूंथ लें। रोटियां बनाकर तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर ये रेसिपी बहुत लाभदायक है। तिल के बीज में मौजूद आयरन शरीर में एनीमिया की समस्या को कम करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how to cook tasty healthy breakfast in 15 minutes with recipes
मिक्स सब्जियों से भरपूर पुट्टू
बारीक कटे गाजर और बीन्स में पचास ग्राम चावल का आटा मिलाकर पानी डालें। नमक स्वादानुसार डालकर भाप में इसे पकाएं। अपने खाने में सब्जियों को शामिल करने का ये एक स्वादिष्ट और आसान तरीका है। पुट्टू को चना या पकी हुई दाल के साथ खाएं। सब्जियों और दाल का साथ आपको प्रोटीन तो देगा ही साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा।

 
विज्ञापन
know how to cook tasty healthy breakfast in 15 minutes with recipes
राइस फ्लैक्स का उपमा
पानी में राइस फ्लैक्स को भिगोकर एक तरफ रख दें। एक पैन में देशी घी गर्म करें और सरसों के दाने को डालें। करी पत्ता, बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। राइस फ्लैक्स को मिलाकर नमक डालें। पानी मिलाकर ढ़क्कन से ढ़क दें और पकाएं। सर्व करने से पहले घिसा हुआ नारियल डालें। ये नाश्ता आयरन और प्रोटीन से भरपूर है। 

मूंग उसल
जिन्हे प्रोटीनयुक्त आहार की जरुरत है, ये रेसिपी उनके लिए फायदेमंद है। मूंग उसल बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर राई के दाने, करी पत्ता और हल्दी डालें। अंकुरित मूंग, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी डाल कर ढ़क दें। पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक मूंग उसल तैयार है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed