फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के असहनीय दर्द को सामान्य ना समझें, गंभीर हो सकती है समस्या

Tue, 23 Apr 2019 10:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
know about 6 reasons your periods pains are more painful than others

हर महीने महिलाओं के लिए एक हफ्ते का समय ऐसा होता है जो सिर्फ तकलीफों और दर्द से भरा होता है। पीरियड्स तंग कर देते हैं और कुछ महिलाओं को पीरियड्स में इतना ज्यादा दर्द होता है कि उनका हिलना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड्स में अगर आपको हद से ज्यादा दर्द होता है तो उसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। आपको तुरंत गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करने की जरुरत है। अगर पीरियड्स में असहनीय पीड़ा से हर महीने गुजरती हैं तो आपको गायनेकोलॉजिस्ट से तीन बेहद महत्वपूर्ण विषय पर बात करने की आवश्यकता है। 

know about 6 reasons your periods pains are more painful than others

एंडोमेट्रिओसिस
लगभग 10 फीसदी महिलाएं इस परेशानी से गुजरती हैं। इनमें से एक-तिहाई महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में परेशानी होती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि इसकी पहचान होने से पहले महिला करीब 7 से 11 साल तक बेहद दर्दनाक पीरियड्स झेलती है। एंडोमेट्रिओसिस के दौरान, गर्भाशय की अंदरूनी लाइनिंग गर्भाशय के बाहर तक बढ़ जाती है। हर पीरियड्स के दौरान ये बढ़ता जाता है और काफी ब्लीडिंग भी होती है। अधिक ब्लीडिंग की वजह से आपके पेल्विक एरिया में काफी नुकसान होता है। इससे बांझपन का भी खतरा होता है।
 

know about 6 reasons your periods pains are more painful than others
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज स्त्री जननांगों में होने वाला एक प्रकार का इंफेक्शन है। यह क्लेमाइटडिया या गोनोरिआ जैसी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज की सबसे गंभीर स्थिति है। इस बीमारी के कुछ अधिक लक्षण नहीं होते, लेकिन अगर सेक्स के दौरान दर्द होता है, पीरियड्स काफी दिन तक होते हैं या समय से पहले पीरियड्स होते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about 6 reasons your periods pains are more painful than others
यूटराइन फाइब्रॉइड्स
लगभग 75 फीसदी महिलाओं को उनके जीवन में कभी न कभी यूटराइन फाइब्रॉइड्स का सामना करना पड़ता है। यूटराइन फाइब्रॉइड्स गर्भाशय में बनने वाले ट्यूमर्स होते हैं। ये कैंसर नहीं होता बल्कि, जब ये यूटरस की लाइनिंग को छूते हैं, तो बेहद दर्द होता है। तो अगर आपके पीरियड्स काफी लंबे चलते हैं, काफी ब्लीडिंग होती है या फिर बहुत दर्द होता है, तो अल्ट्रासाउंड कराएं। आपके यूटरस में फाइब्रॉइड हो सकता है। 
विज्ञापन
know about 6 reasons your periods pains are more painful than others
दर्द भरे पीरियड्स के दूसरे कारण
ज्यादा नमक खाना बंद कर दें। डॉक्टर्स का कहना है कि पीरियड्स के पहले ही नमक कम खाना, ज्यादा पानी पीना और व्यायाम करना जरूरी है। इसका मतलब ये नहीं कि हर लड़की को नमक खाना कम कर देना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed