स्मार्ट तो सभी बनना चाहते हैं और सबकी ख्वाहिश होती है कि उनके पास हर सवाल के जवाब हों। बहरहाल हर सवाल का जवाब आपके पास होना तो मुश्किल है लेकिन आप अपनी बुद्धि का सही उपयोग करके स्मार्ट जरूर बन सकते हैं। सबसे पहले उसके लिए जानने का जुनून और जिज्ञासा होनी बेहद जरुरी है। बहुत से विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया के बारे में जिज्ञासा बनाए रखने से दिमाग को तेज, आपको खुश करने, अपने रिश्तों को मजबूत करने मदद मिलती है। साथ ही, हम बताएंगे कुछ ऐसे फैक्ट्स जो जिससे आप जीनियस महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
क्या आप जानते हैं कौवों कि 'बैड बुक्स' में आना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। वाइल्डलाइफ जीवविज्ञानी की स्टडी के अनुसार, कौवों में हर व्यक्ति का चेहरा पहचानने की शक्ति होती है। अगर आपने कौवों के साथ कभी कुछ गलत किया और उन्होंने आपको देख लिया तो बदला कभी भी ले सकते हैं।
मानव हर दिन, लगभग 22,000 बार सांस लेता है और ऑस्ट्रेलिया के लंग्स फाउंडेशन के अनुसार, कोई व्यक्ति चाहे कितना भी एक्सहेल करे, उनके फेफड़ों में फिर भी लगभग एक लीटर हवा होती है, जो फेफड़ों को पानी में तैरने के लिए पर्याप्त बनाती है।
बिल्लियों को इंसानों की तरह ही संगीत बहुत प्रिय होता है। लेकिन वे इंसानों के संगीत को पसंद नहीं करतीं। यही कारण है कि विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, मैडिसन और मैरीलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मिलकर "कैट-केंद्रित संगीत" की रचना की है।बिल्लियों के लिए खासकर बने इस संगीत का नाम 'कोजमोस एयर' है।
'डेजा वू' के बारे में तो सुना ही होगा। वैसे तो 100 प्रतिशत सिद्ध नहीं हुआ है, यह एक आम सहमति है कि 'डेजा वू' तब होता है जब दिमाग के साइड से दूसरे साइड तक जानकारी स्थानांतरित करने में देरी होती है, इसलिए दिमाग पूरी जानकारी दो बार प्राप्त करता है। ऐसा लगता है कि वैसी ही घटना पहले हो चुकी है।