फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options

सेहत की बात: क्या फैट वाली चीजें बिल्कुल छोड़ देनी चाहिए? जानिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

Fri, 17 Jan 2025 07:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, फैट दो प्रकार के होते हैं- हेल्दी और अनहेल्दी। अस्वास्थ्यकर फैट से सेहत को जरूर नुकसान होता है हालांकि हेल्दी फैट वाली चीजों की हमारे दैनिक आहार में जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

विज्ञापन
Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

विस्तार

जब भी बात शरीर को स्वस्थ रखने वाले आहार की होती है तब फाइबर-प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती है। फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर इन चीजों के सेवन के साथ आहार से फैट वाली चीजों को कम कर देते हैं। फैट वाले आहार को वजन बढ़ाने, क्रोनिक बीमारियों जैसे हृदय रोग और डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। तो क्या फैट हमारे लिए वास्तव में इतना नुकसानदायक है? स्वस्थ रहने के लिए क्या आहार से इनकी मात्रा को बिल्कुल कम कर देनी चाहिए?

विज्ञापन


आहार विशेषज्ञ बताते हैं, फैट दो प्रकार के होते हैं- हेल्दी और अनहेल्दी। अस्वास्थ्यकर फैट से सेहत को जरूर नुकसान होता है हालांकि हेल्दी फैट वाली चीजों की हमारे दैनिक आहार में जरूरत होती है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि हेल्दी और अनहेल्दी फैट से क्या नुकसान और फायदे हो सकते हैं और इसके लिए  

Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options
अस्वास्थ्यकर आहार के नुकसान - फोटो : istock

हेल्दी और अनहेल्दी फैट के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हेल्दी फैट अनसेचुरेटेड फैट्स होते हैं जबकि अनहेल्दी फैट सेचुरेटेड फैट्स। 

स्वस्थ वसा वाली चीजें कोलेस्ट्रॉल कम करने, रक्तचाप प्रबंधित करने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती हैं। वहीं अनहेल्दी फैट्स को कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला पाया गया है। ये हाई कैलोरी वाले भी होते हैं जिसके कारण वजन बढ़ने और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार में हेल्दी फैट वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। 

Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options
स्वस्थ वसा वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : Freepik.com

स्वस्थ वसा वाली चीजों को आहार में करें शामिल

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड सहित मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स को हेल्दी फैट माना जाता है। वसायुक्त मछलियां, ऑलिव आयल और चिया सीड्स आदि स्वस्थ वसा के कुछ सबसे अच्छे स्रोत हैं। भोजन में स्वस्थ वसा शामिल करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, इससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है और वेट लॉस में आपको मदद मिल सकती है।

स्वस्थ वसा वाली चीजें हार्मोन के कार्य, याददाश्त को सुधारने और कुछ प्रकार के पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करते हैं। 

विज्ञापन

Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

स्वस्थ वसा क्यों जरूरी हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वसा एक आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जिसकी शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। हार्ट की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए आहार में सभी लोगों को हेल्दी फैट वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो, जैतून का तेल, नट्स, बीज और वसायुक्त मछली खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

साल 2020 के एक अध्ययन से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों में हृदय रोग और इसके कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं का खतरा कम होता है। 

Health Tips Know Why You Should Avoid Fatty Foods know healthy fat options
आहार के चयन को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : freepik

अनहेल्दी फैट से बनाएं दूरी

अनहेल्दी फैट वाली चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं- सेचुरेटेड और ट्रांस फैट। आहार में मक्खन, तेल और रेड मीट आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों इन्हीं चीजों से दूरी बनाकर रखने की सलाह देते हैं। 


--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed