{"_id":"5cade3debdec22141e2242fc","slug":"diabetes-patient-must-have-these-5-super-foods-in-their-kitchen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायबिटीज के हैं मरीज तो अपने किचन में जरूर रखें ये चीजें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
डायबिटीज के हैं मरीज तो अपने किचन में जरूर रखें ये चीजें
Thu, 11 Apr 2019 09:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ये गंभीर बीमारी तो है लेकिन ध्यान दिया जाए तो नियंत्रण में रखा जा सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज होता है और इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता है। यानी इसमें कई तरह की समस्याओं से सामना भी होता है। अगर इसको नजरअंदाज किया जाए तो शरीर के दूसरे अंग निष्क्रिय हो सकते हैं। हालांकि, परेशान होने की जरुरत नहीं है थोड़ी सी देखभाल आपको स्वास्थ रख सकती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ये 5 चीजें आपके किचन में हमेशा होनी चाहिए। जानिए इनसे जुड़े फायदे।
गाजर खाने का एक और बड़ा फायदा यह होता है कि इससे मधुमेह की समस्या से बचा जा सकता हैं। गाजर खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रण मेंं रखता है और इसे बढ़ने से रोकता है. जरूरत के बाद बाकि बची अतिरिक्त या फालतू शुगर ग्लाइकोजन में बदल कर पेट और मांसपेशियों पर इकठ्ठा हो जाती है। गाजर में प्रकृतिक शुगर होता है इसलिए यह स्वाद में मीठा और नुकसानदायक भी नहीं होता।
पालक में विटामिन के भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें मैग्नेशियम और आयरन भी होता है। यह आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही साथ पालक तनाव कम करती है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने में मददगार है। पालक आसानी से पच जाता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियत्रित रहता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। मेथी में मौजूद गेलेक्टोमैनन नामक फाइबर, खून में शुगर के अवशोषण को कम करता है। अंतर्राष्ट्रीय जर्नल फॉर विटामिन एंड नुट्रिशन रिसर्च की एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 10 ग्राम मेथीदाना का गर्म पानी पीने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को तेज करता है। इसके साथ ही यह शरीर द्वारा शुगर के इस्तेमाल को भी बेहतर करता है।
विज्ञापन
दालचीनी से ब्लड लेवल बेहतर होता, जिस वजह से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।