फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: वैक्सीन पर इटली का खुश करने वाला दावा, कहा- कोरोना के सभी रूपों पर असरदार होगा टीका

Sun, 30 Aug 2020 02:47 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Italy vaccine update ReiThera vaccine update GRAd COV2 vaccine
Coronavirus vaccine italy - फोटो : Pixabay/Amarujala

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक दो करोड़ 48 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या भी अब आठ लाख 38 हजार के पार हो गई है। इस वायरस का म्यूटेशन यानी इसके बदलते रूप वैज्ञानिकों के लिए और भी चिंता का विषय बने हुए हैं। कई बार वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा कहा गया है कि कोरोना वायरस के लिए बनाई जा रही वैक्सीन, हो सकता है इसके म्यूटेशन पर उतनी प्रभावी न हो, लेकिन इटली के वैज्ञानिकों ने इसको लेकर एक खुश करने वाला दावा किया है। इटली का कहना है कि उनकी वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी स्ट्रेन यानी रूपों पर असरदार होगी। आइए जानते हैं यह वैक्सीन कब तक आएगी और इसके ताजा अपडेट्स क्या हैं...

Coronavirus Vaccine updates in hindi Italy vaccine update ReiThera vaccine update GRAd COV2 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली में इस वैक्सीन को रिथेरा (ReiThera) नाम की बायोटेक कंपनी ने विकसित किया है, जिसका नाम GRAd-COV2 रखा गया है। नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर इन्फेक्शियस डिजीजेज के साइंटिफिक डायरेक्टर लजारो स्पलंजनी ज्युसेपी इपोलिटो ने स्पूतनिक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह वैक्सीन कोरोना के म्यूटेशन पर भी प्रभावी है। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi Italy vaccine update ReiThera vaccine update GRAd COV2 vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस वैक्सीन के आखिरी चरण के ट्रायल के नतीजे 24 हफ्ते यानी छह महीने में आएंगे। इसके बाद उन नतीजों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के सामने रखा जाएगा। अभी तो इसके पहले चरण के ट्रायल के नतीजे भी नहीं आए हैं। ये नतीजे दो महीने बाद मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Italy vaccine update ReiThera vaccine update GRAd COV2 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लजारो स्पलंजनी ज्युसेपी इपोलिटो ने बताया कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल उन देशों में किया जाएगा, जहां कोरोना वायरस के मामले ज्यादा हैं। इसकी सुरक्षा और साइड-इफेक्ट्स के बारे में तीनों चरणों के ट्रायल पूरे होने के बाद ही पता लगेगा। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Italy vaccine update ReiThera vaccine update GRAd COV2 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

वायरल-वेक्टर पर आधारित इटली की इस वैक्सीन के 2021 में आने की संभावना जताई जा रही है। इपोलिटो को उम्मीद है कि देश की रेग्युलेटरी एजेंसी इटैलियन मेडिसिन्स एजेंसी से वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए तीनों चरणों के ट्रायल को होना सबसे जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed