लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेंजामिन नेतन्याहू ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक
- फोटो : Twitter/Benjamin Netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले ली। वहां के राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण भी किया गया। उनके अलावा इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन ने भी वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने से पहले उन्होंने कहा कि मार्च तक देश के सभी नागरिकों को कोरोना के टीके लगा दिए जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'मैंने देश में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए फाइजर के साथ समझौता किया है, जो हमें मार्च के मध्य तक इस्रायल के सभी नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति देगा। इससे हम फिर से सामान्य जनजीवन में लौट सकते हैं।'
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, 19 दिसंबर, 2020 को उन्होंने अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली खुराक ली थी और इसके साथ ही वह टीका लगवाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति बने थे। उनके साथ इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन को भी फाइजर वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल अब तक अपनी आबादी के पांचवे हिस्से को टीका लगा चुका है, यानि यहां अब तक लगभग 18 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्रायल को वैक्सीन की ज्यादा खुराक जल्द से जल्द मिल सके, इसके लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वैक्सीन की ज्यादा कीमत चुकाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फाइजर वैक्सीन की एक खुराक के लिए जहां ब्रिटेन ने करीब 2700 रुपये चुकाए, तो वहीं इस्रायल ने इसके लिए करीब चार हजार रुपये दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल के एक विपक्षी नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी गिरती लोकप्रियता और अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए वैक्सीन की ज्यादा कीमत चुकाई।
इस्रायल के प्रधानमंत्री के अलावा सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। सऊदी की सरकारी प्रेस एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी। आपको बता दें कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और उनके भाई प्रिंस खालिद बिन सलमान पहले ही वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।