दुनिया के कई देशों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है और यह भारत में भी 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। हालांकि वैक्सीन आने के साथ ही दुनियाभर में मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने चारों ओर डर का माहौल पैदा कर दिया है। लक्षणों से लेकर इसके संकेत और संक्रामकता दर तक, कोविड-19 उतना ही बड़ा खतरा बना हुआ है जितना पहले था। नवंबर-जनवरी के बीच हुए कोरोना मामलों के एक नए विश्लेषण से अब पता चला है कि कोरोना के लक्षणों की शुरुआत हर मरीज में भिन्न-भिन्न हो सकती है। हालांकि लोगों को अब तक यह नहीं पता था कि कोरोना के लक्षण किस क्रम में दिखाई दे सकते हैं। इसी को लेकर शोधकर्ताओं ने साल 2020 की अंतिम तिमाही में 55,000 से अधिक कोरोना मामलों के निष्कर्षों का विश्लेषण किया। इसके अलावा दिसंबर में ही चीन से रिपोर्ट किए गए लगभग 1100 मामलों पर अतिरिक्त अध्ययन किया गया। इसी विश्लेषण के आधार पर, वैज्ञानिकों ने कोरोना के लक्षणों का एक क्रम निर्धारित किया है, यानी संक्रमित होने के बाद पहले कौन सा लक्षण दिखेगा और उसके बाद कौन सा? आइए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"5ffac7b40eb2346f0f34e5a9","slug":"covid-symptoms-could-show-up-in-this-order-according-to-coronavirus-new-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: पहले बुखार और फिर मांसपेशियों में दर्द, कुछ इस क्रम में दिखाई दे सकते हैं कोरोना के लक्षण, नए अध्ययन में खुलासा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: पहले बुखार और फिर मांसपेशियों में दर्द, कुछ इस क्रम में दिखाई दे सकते हैं कोरोना के लक्षण, नए अध्ययन में खुलासा
Sun, 10 Jan 2021 03:02 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 10 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बुखार
- बुखार वायरल संक्रमण के सबसे विशिष्ट लक्षणों में से एक है। 70 फीसदी से अधिक मामलों में इसे रिपोर्ट किया गया है। लगातार बुखार और संबंधित लक्षण गंभीर कोरोना वायरस की जटिलताओं के संकेतक के रूप में भी कार्य कर सकते हैं। हालांकि अधिकांश लोग हल्का बुखार होने की रिपोर्ट करते हैं, जो 4-5 दिनों के लिए (कम से कम) के लिए हो सकता है, लेकिन अगर बुखार संक्रमण के 10 दिनों के बाद भी कम नहीं होता है, तो विस्तृत जांच की जरूरत हो सकती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मांसपेशियों में दर्द
- बहुत से लोगों में संक्रमित होने के बाद मांसपेशियों और शरीर में दर्द जैसे कोरोना के शुरुआती लक्षण भी दिख सकते हैं। कई मामलों में, शरीर में दर्द और पीठ दर्द, विशेष रूप से बुखार और अन्य लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खांसी
- यह भी कोरोना के शुरुआती और सबसे आम लक्षणों में से एक है। यह एक व्यक्ति के लिए अन्य स्वस्थ, असंक्रमित लोगों में संक्रमण फैलाने का सबसे आम तरीका है। सूखी खांसी के अलावा, कोरोना से संक्रमित लोगों को आवाज की कर्कशता, सांस की तकलीफ और सीने में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायरिया (दस्त)
- कोविड-19 के गैस्ट्रोइंटेस्टीनल लक्षणों के बारे में आजकल बहुत बात की जा रही है। दस्त और पेट में ऐंठन एक विशेष संकेत हो सकता है कि वायरस ने आपके पेट में अपने प्रसार का रास्ता खोज लिया है। डायरिया और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टीनल लक्षण ज्यादातर संक्रमण के मध्यम या गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों में देखे जाते हैं।