फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन 10 चीजों का सेवन, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद

Thu, 17 Sep 2020 12:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster food health ministry issued post covid 19 protocol use of chyawanprash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आ गई है। यहां एक दिन में 90-95 हजार से ऊपर संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। देश में अब तक इस वायरस से 51 लाख 18 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या भी 83 हजार के पार हो गई है। इससे बचने के लिए दुनियाभर की सरकारों और वैज्ञानिकों ने तरह-तरह के सलाह दिए हैं, जिसमें मास्क पहनना, हाथ साबुन से धोना, लोगों से उचित दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं। वैसे कोरोना से बचने के लिए सबसे जरूरी है लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी का मजबूत होना, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि देश में कई लोग ऐसे भी हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए और फिर ठीक भी हो गए, लेकिन उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं चला। इसकी वजह रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना हो सकता है, जो कोरोना से लड़कर उसे खत्म कर देता है और व्यक्ति को बीमार नहीं पड़ने देता। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करने के लिए कहा था। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं।  

Coronavirus Immunity booster food health ministry issued post covid 19 protocol use of chyawanprash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रोजाना आयुष क्वाथ (150 एमएल, एक कप)

  • हर रोज 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ लें। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं। 
Coronavirus Immunity booster food health ministry issued post covid 19 protocol use of chyawanprash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समशामनी वटी (दिन में दो बार, 500 एमजी)

  • किसी भी आयुर्वेदिक दवा केंद्र पर आपको समशामनी वटी मिल जाएगी या फिर चाहें तो ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं। दरअसल, समशामनी वटी संक्रमण के खिलाफ लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster food health ministry issued post covid 19 protocol use of chyawanprash
गिलोए पाउडर - फोटो : Facebook/Khandelwal Trade Center

गिलोए पाउडर (15 दिन के लिए गर्म पानी में 1-3 ग्राम)

  •  गिलोए पाउडर को इम्यूनिटी बूस्टर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। 
विज्ञापन
Coronavirus Immunity booster food health ministry issued post covid 19 protocol use of chyawanprash
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अश्वगंधा (दिन में दो बार, 500 एमजी)

  • अश्वगंधा को एक ताकतवर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। भारत में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed