{"_id":"5ba33001867a557ea40c8a1a","slug":"british-woman-lost-her-vision-after-getting-the-chikungunya-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आप जानते हैं एक मच्छर आपको अंधा तक बना सकता है, बरते ये सावधानियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आप जानते हैं एक मच्छर आपको अंधा तक बना सकता है, बरते ये सावधानियां
Thu, 20 Sep 2018 11:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
mosquito
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज तक आपने सुना होगा कि मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जपानी बुखार जैसे जानलेवा रोग फैलते हैं। पर अगर हम आपको कहे कि एक मच्छर इन बीमारियों के साथ आपकी आंखों की रोशनी तक छीन सकता है तो यकीनन आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन ये बात सच है। आइए जानते हैं कहां और किसके साथ हुआ ये हादसा और कैसे इससे बचा जा सकता है।
2 of 6
एक अनोखे मामले में यह बात सामने आई जब एक मच्छर के काटने से एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई।बताया जा रहा था कि महिला कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।हालांकि बाद में भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने बताया कि एक 69 साल की महिला पहले चिकनगुनिया बुखार से पीड़ित हुई।जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई।
3 of 6
इस हादसे के बाद एक नई रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि मच्छर के काटने से फैले वायरस से महिला के आंखों की रोशनी गई।ब्रिटेन में डॉक्टर अभिजीत मोहिते ने बताया कि चिकनगुनिया के संक्रमण से यह मामला बिगड़ गया और महिला ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डॉक्टर मोहिते ने इस हादसे के बाद लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि चिकनगुनिया जैसे मामलों में जल्द से जल्द लोगों को अपना इलाज करवा लेना चाहिए। कई बार देर से इलाज करवाने के चलते ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।बताया जा रहा है कि जिस महिला की आंखों की रोशनी गई उसने जुलाई 2014 में कैरेबियन आइसलैंड ऑफ ग्रेनाडा की यात्रा की थी।
विज्ञापन
5 of 6
यात्रा के दौरान महिला को मच्छरों ने काट लिया था। इसके बाद उसकी तबियत खराब रहने लगी।महिला को कभी पैरों में दर्द होता तो कभी तेज बुखार हो जाता। इसके बाद अगस्त महीने में महिला ब्रिटेन अपने घर वापस लौटी।लेकिन महिला को अपनी दायीं आंख में समस्या होने लगी। डॉ. मोहिते ने बताया कि उस महिला को अपनी दायीं आंख से देखने में समस्या आने लगी जैसा कि उसने लोगों को बताया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।