फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   breathing difficulty in covid new strain

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना की दूसरी लहर में क्यों हो रही है सांस लेने में ज्यादा दिक्कत?

Thu, 22 Apr 2021 12:23 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 22 Apr 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
breathing difficulty in covid new strain
सांस लेने में समस्या के कारण - फोटो : iStock

डॉ मनीष सिंघल

विज्ञापन

कैंसर रोग विशेषज्ञ


देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अफरातफरी मची हुई है। ऑक्सीजन और आईसीयू बेडों की कमी के कारण लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल यह उठ रहा है कि आखिर संक्रमण के दूसरे लहर में लोगों के ऑक्सीजन की इतनी जरूरत क्यों महसूस हो रही है? कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस होने का क्या कारण हो सकता है?
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर रोजाना शाम पांच बजे देश के जाने-माने चिकित्सकों से बातचीत के दौरान हमने इस बारे में जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ इसके पीछे किन कारणों को जिम्मेदार मानते हैं?

विज्ञापन

breathing difficulty in covid new strain
कोरोना वायरस संक्रमण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

क्यों हो रही है सांस लेने में दिक्कत
कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ मनीष सिंघल बताते हैं कि इस बार सांस लेने में हो रही दिक्कत कोरोना को नए स्ट्रेन और डबल म्यूटेशन के कारण हो रही है। लोगों को इस बार ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ऐसे भी देखने को मिल रहा है कि वायरस का इनक्यूबेशन पीरियड भी पिछले स्ट्रेन के मुकाबले कम है।

breathing difficulty in covid new strain
नए स्ट्रेन ने बढ़ाई दिक्कत - फोटो : iStock

जहां पहले वायरस के संपर्क में आने के 6-8 दिनों के बाद लक्षण दिखते थे वहीं अब नए स्ट्रेन में तीन से चार दिनों में ही लोगों को परेशानी होने लग रही है। इस स्थिति में बहुत जरूरी है कि हम और सतर्क होकर संक्रमण से मुकाबले को तैयार रहें। 

विज्ञापन

breathing difficulty in covid new strain
सांस की दिक्कत को पहचानें - फोटो : getty images

सांस की दिक्कत को कैसे पहचानें
यदि आप एक मिनट में 25-30 बार सांस ले रहे हैं और ऑक्सीमीटर सेचुरेशन लगातार 95 से कम दिखा रहा है तो इसे सांस की दिक्कत के रूप में देखा जा सकता है। सामान्य तौर पर जिसे सांस की दिक्कत होती है उसको बुखार और उससे  जुड़ी अन्य दिक्कतें होना सामान्य हो जाता है।

breathing difficulty in covid new strain
बुखार का लगातार बने रहना हो सकता है कोरोना का संकेत - फोटो : Pixabay

किन लक्षणों पर रखें विशेष ध्यान
डॉ मनीष सिंघल के मुताबिक इस समय इन लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

  • पांच दिनों से लगातार बुखार महसूस होना।
  • पैरासीटामॉल लेने के बाद भी 100-101 से बुखार कम न होना।
  • एक मिनट में 25-30 बार सांस लेना।

breathing difficulty in covid new strain
ऑक्सीमीटर से करते रहें जांच - फोटो : Pixabay

कैसे बढ़ाई ऑक्सीजन का स्तर
डॉ मनीष सिंघल के मुताबिक ऐसे समय में घबराएं नही। उल्टे लेटकर रहने से भी शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में सुधार हो सकता है। शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में अगर फिर भी सुधार नहीं होता है तो आप घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करें। गंभीर स्थिति में अस्पताल जाना जरूरी हो जाता है। 

------------------------------------
नोट: यह लेख कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ मनीष सिंघल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed