किसी भी बीमारी की सबसे बड़ी वजह प्रकृति के खिलाफ जीवन जीना होता है। खासकर बवासीर की समस्या भी इसी वजह से होती है। इस रोग का हमारे पाचन क्रिया से विशेष संबंध होता है। अगर पाचन क्रिया में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने की वजह से अक्सर मल त्याग करते समय जोर लगाना पड़ता है और इसकी वजह से बवासीर की शिकायत हो जाती है। ये बीमारी एक बार ठीक होने के बाद दोबारा फिर से हो जाती हैं। ऐसे में बवासीर से ग्रस्त लोगों को अपने खान-पान पर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए। हालांकि इस बीमारी में खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं बवासीर में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए...
भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, आपको भी हो सकती है पाइल्स की समस्या, पहचानें बवासीर के लक्षणों को
बवासीर होने के कारण
- कब्ज रहना
- एक ही स्थिति में बैठे रहना
- ज्यादा देर तक खड़े रहना
- मोटापा
- शौच करते समय दबाव डालना
- फाइबर की कमी
- अनुवांशिक कारण
बवासीर में ना खाएं ये चीजें
फास्ट फूड से बनाएं दूरी
बवासीर से पीड़ित लोगों को फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप कुछ फलों और सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करें। पाइल्स की समस्या से निजात पाने के लिए पत्तागोभी, चुकंदर, टमाटर आदि चीजों को खाना फायदेमंद हो सकता है।
लाल या हरी मिर्च
पाइल्स की समस्या होने पर किसी भी तरह के मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। मिर्च खाने से बवासीर के जख्म कम नहीं होते हैं। यही नहीं मिर्च खाने से भर चुके बवासीर के जख्म फिर से सक्रिय हो जाते हैं। मिर्च के अलावा चटपटा, गर्म मसाला, तीखा खाना भी नहीं खाना चाहिए।
बाहर का खाना
पाइल्स से पीड़ित लोगों को बाहर का खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि बाहर के खाने में मिर्च, नमक और साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। बाहर के अस्वस्थ खाने से बवासीर का संक्रमण बढ़ने के साथ-साथ दर्द भी बढ़ सकता है।