कहा जाता है कि 'हेल्थ इज वेल्थ' यानी कि स्वास्थ्य ही धन है। कोई बहुत अमीर हो, इतना अमीर कि जो चाहे खरीद सके, लेकिन स्वास्थ्य ही ठीक न रहे तो ऐसी दौलत भला किस काम की? हम, आप या कोई और, अच्छी सेहत भला कौन नहीं चाहता? इसके लिए हमलोग कई तरह के खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां या फूड सप्लिमेंट आदि का सेवन करते हैं। आज हम आपको बता रहे एक ऐसे ही गुणकारी और असरकारी जायफल के बारे में:
जायफल एक प्राकृतिक खाद्य है। अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर चाहिए तो इसका सेवन करना असरकारी है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है, शरीर की कार्य प्रणालियों को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद होती है। यौन इच्छा में कमी, ब्रेन फंक्शन और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में भी यह मदद करता है।
3 of 6
चाय में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
यौन इच्छा में कमी की समस्या से परेशान लोगों के लिए जायफल बहुत फायदेमंद है। इसके लिए अपनी चाय में चुटकी भर जायफल पाउडर मिलाकर पीना असरदार साबित होगा। रात को सोने से पहले भी दूध में आधा चम्मट नटमेग या जायफल का पाउडर घोलकर पीने से फायदा होता है।
कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसी समस्या हो जाती है कि उनमें सेक्स संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। ऐसे लोगों को जायफल के सेवन की सलाह दी जाती है। दरअसल, नटमेग सेरेटोनिन हार्मोन्स की सक्रियता को मेंटेन करता है, जो सेक्स की इच्छा बढ़ाता है और तनाव को कम करता है।
5 of 6
sleep disorder
- फोटो : file photo
जायफल का एक और बड़ा फायदा है। यह नींद नहीं आने की समस्या यानी कि अनिंद्रा को दूर करता है। इंसोमेनिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें बार-बार नींद खुलती रहती है। नींद से जुड़ी इस परेशानी में भी यह राहत देता है। इसे अपने भोजन में विभिन्न तरीकों से और आवश्यक मात्रा में शामिल करना चाहिए।