फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे खतरनाक हो सकता है सैनिटाइजर? जानिए कब, कितनी बार और कितनी मात्रा में करें इस्तेमाल

Wed, 27 May 2020 06:19 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 27 May 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
alcohol based hand sanitizer disadvantages side effects uses advantages
सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल खतरनाक भी हो सकता है - फोटो : Pixabay
देश- दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है। इस वायरस से बचने का एक ही तरीका है साफ-सफाई। सैनिटाइजर के इस्तेमाल से आसानी से हाथों को साफ किया जा सकता है। अभी तक कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही थी। पर आज आपको बताते हैं कि सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल खतरनाक भी हो सकता है। सैनिटाइजर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए ठीक नहीं है। आइए आज जानते हैं सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से क्या नुकसान हो सकता है और इसका कितनी बार और कितनी मात्रा में यूज किया जा सकता है...


 
alcohol based hand sanitizer disadvantages side effects uses advantages
जरूरी हो तभी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Pexels.com
अच्छे बैक्टीरिया भी मर जाते हैं
  • शरीर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बुरे बैक्टीरिया के साथ ही अच्छे बैक्टीरिया भी समाप्त हो जाते हैं। इन अच्छे बैक्टीरिया का हमारे शरीर में होना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक रिपोर्ट मे ये कहा गया है कि अगर जरूरी हो तभी हमें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगली स्लाइड्स में जानिए किन परिस्थितयों में सैनिटाइजर का उपयोग नहीं करना चाहिए....
alcohol based hand sanitizer disadvantages side effects uses advantages
साबुन से हाथ धोना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है - फोटो : social media

अगर आपके पास साबुन से हाथ धोने का विकल्प हो

  • एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साबुन से हाथ धोना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है। कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए 20 सेंकड तक साबुन और पानी से हाथ धोने चाहिए। अगर जरूरी हो तब ही सैनिटाइजर का प्रयोग करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
alcohol based hand sanitizer disadvantages side effects uses advantages
सैनिटाइजर गंदे हाथों को सही तरीके से साफ नहीं कर पाता है - फोटो : social media

गंदे हाथों को साफ नहीं करता सैनिटाइजर

  • सैनिटाइजर गंदे हाथों को सही तरीके से साफ नहीं कर पाता है। उदाहरण के लिए आपको बताते हैं, अगर आपके हाथों में किचड़ या मिट्टी लगी है और आप उस समय सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे तो इससे हाथ साफ नहीं हो पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार सैनिटाइजर मिट्टी लगे हुए हाथों के किटाणुओं को मारने में सक्षम नहीं है, इसलिए हाथों को पानी और साबुन से धोना ही बेहतर है। खेतों में काम करने के बाद या कहीं बाहर से आने के बाद साबुन और पानी से हाथ धोएं।



 

विज्ञापन
alcohol based hand sanitizer disadvantages side effects uses advantages
इंफेक्शन होने का खतरा सांस लेते समय हवा की बूंदों से रहता है - फोटो : social media

कोई बार-बार छींक रहा है तो न करें सैनिटाइजर का प्रयोग

  • अगर आपके पास में बैठा हुआ व्यक्ति बार-बार छींक रहा है तो आपको हर बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आवश्यता नहीं है। ऐसी परिस्थिति में इंफेक्शन होने का खतरा सांस लेते समय हवा की बूंदों से रहता है। बेहतर है उस व्यक्ति से दूरी बनाई जाई। ऐसे समय में सैनिटाइजर के अधिक इस्तेमाल से बचें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed