फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Dhanteras 2024 Do And Donts Things To Keep In Mind While Dhanteras Puja

Dhanteras 2024: धनतेरस में रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, मां लक्ष्मी हो सकती हैं प्रसन्न

Tue, 29 Oct 2024 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:28 AM IST
सार

धनतेरस की पूजा करनी है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। धनतेरस की पूजा के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचें।

विज्ञापन
Dhanteras 2024 Do And Donts Things To Keep In Mind While Dhanteras Puja
धनतेरस में क्या करें और क्या न करें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Dhanteras 2024 Do And Donts : दिवाली आने वाली है। इस वर्ष 31 अक्तूबर और 1 नवंबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है और पूजन के लिए भगवान की मूर्तियां धनतेरस के दिन घर लाई जाती हैं।धनतेरस का दिन धन और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। हालांकि धनतेरस की पूजा करनी है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। धनतेरस की पूजा के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचें।

विज्ञापन


धनतेरस पर रखें इन बातों का ध्यान
 

  • धनतेरस के दिन पूरे घर की साफ सफाई अच्छे से कर लें। इस बात का ध्यान रखें त्योहार के मौके पर घर स्वच्छ रखना चाहिए। कहते हैं कि जहां स्वच्छता होती है, वहां भगवान का वास होता है।
  • विज्ञापन
  • दिवाली में गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जबकि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के पूजन का रिवाज है।  
  • धनतेरस पर घर से सभी बेकार वस्तुओं को बाहर निकाल देना चाहिए।धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी मानते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन शुभ दिन गाय की पूजा करनी चाहिए और गाय को रोटी या हरा चारा खिलाना चाहिए।

Happy Dhanteras 2024: धनतेरस की आकर्षक शायरियां भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं    

 

  • ध्यान रखें कि धनतेरस के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं की जाती है। इस दिन चाकू या कोई भी नुकीला सामान न खरीदें।
  • धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ है लेकिन इस दिन घरेलू चीजें बेचनी नहीं चाहिए।
  • अगर आप धनतेरस के दिन दान पुण्य करना चाहिए। हालांकि अगर आप दान कर रहे हैं तो चावल का दान कतई न करें।
  • धनतेरस के मौके पर घर की रसोई में प्याज, लहसुन, अंडा या मांस आदि न पकाएं। हो सके तो इनके सेवन से भी बचें।
  • इस शुभ दिन पर खरीदारी करनी चाहिए लेकिन किसी को पैसे उधार न दें।
  • धनतेरस पर घर के हर कोने में दीपक जलाएं या अच्छी रोशनी करें। इस दिन घर में  अंधेरा नहीं होना चाहिए।


Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीद रहे हैं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति तो न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed